Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहलगाम हमले पर कांग्रेसी नेताओं के विवादास्पद बयान, भाजपा हमलावर

NewDelhi : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं के विवादास्पद बयानों पर भाजपा हमलावर है. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पार्टी को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं?.  कांग्रेस के बयानों का पाकिस्तान में दुरुपयोग किया जा रहा है. प्रसाद ने कहा, हर किसी को जो बोलना है, बोलने की आज़ादी दी गयी है. उनके बयानों का पाकिस्तान में दुरुपयोग किया जा रहा है. रविशंकर प्रसाद ने कहा, मीडिया में अभियान चल रहा है...जब देश को एक सुर में बोलना चाहिए, तो कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के सामने देश का अपमान कर रहे हैं. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे क्या कर रहे हैं?...क्या सिद्धारमैया से कोई सवाल पूछा गया? क्या किसी को सार्वजनिक माफ़ी मांगने के लिए कहा गया है? हम इस रवैये की निंदा करते हैं. सिद्धारमैया ने कहा,  हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं. सिद्धारमैया ने कश्मीर घाटी में शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा मजबूत करने की वकालत करते हुए कहा था कि सुरक्षा में चूक हुई है. यह भी कहा कि हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं. सिद्धारमैया के बयानों पर भाजपा ने निशाना साधा. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने हमलावर होते हुए कहा, कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है. कांग्रेस सिद्धारमैया और तिम्मापुर को निष्कासित क्यों नही कर रही है. लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी, क्योंकि यह कांग्रेस का असली चेहरा है. याद दिलाया कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा था. उन्होंने कहा, राहुल गांधी, सिद्धारमैया और तिम्मापुर के बयान पाकिस्तानी टीवी पर प्रसारित हो रहे हैं. पाकिस्तान उन्हें अपना हमदर्द मानता है. बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बयान दिया है कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध नहीं होना चाहिए. इसके अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने आज सोमवार को पीड़ितों(पहलगाम) के बयान पर संदेह जताया. आतंकवादियों ने गोलीबारी करने से पहले उनसे उनका धर्म पूछा था. पीड़ितों ने कहा था कि आतंकवादियों ने गोलीबारी करने से पहले उनसे उनका धर्म पूछा था.वडेट्टीवार ने यह भी कहा, सरकार को पहलगाम आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. सवाल किया कि(पीड़ित) वे कह रहे हैं कि आतंकवादियों ने लोगों से उनके धर्म के बारे में पूछकर उनकी हत्या कर दी. आतंकवादियों के पास यह सब करने का समय था? कहा कि क्या आतंकवादियों के पास यह सब करने का समय था? कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा नहीं हुआ. आतंकवादियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता. सीएम सिद्धारमैया के बयान का बचाव करते वडेट्टीवार ने कहा, लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आरोप लगाये जा रहे है. सीएम सिद्धारमैया ने कहाकि पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं होना चाहिए, लेकिन अगर सरकार युद्ध के लिए तैयार है, तो कर ले. सिंधु जल समझौते को लेकर कहा, आप पाकिस्तान का पानी रोकने की बात करते हैं. तो ऐसा करने में 20 साल लग जायेंगे क्या वह जाति या धर्म पूछेगा? वह बस गोली मारेगा. इनके अलावा कर्नाटक के आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर ने पत्रकारों के समक्ष कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि आतंकियों ने गोली मारने से पहले किसी का धर्म पूछा होगा. जो व्यक्ति गोली चला रहा है, क्या वह जाति या धर्म पूछेगा? वह बस गोली मारेगा. कांग्रेस पार्टी का इन विचारों से कोई लेना-देना नहीं है. पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में विभिन्न कांग्रेस नेताओं के बयानों पर, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, कुछ कांग्रेस नेता जो अतीत में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं, वरिष्ठ नेताओं ने कुछ विचार व्यक्त किये हैं. कांग्रेस पार्टी का इन विचारों से कोई लेना-देना नहीं है. हम इन विचारों से खुद को अलग करते हैं. ये व्यक्तिगत विचार हैं. कांग्रेस के विचार CWC के प्रस्ताव में व्यक्त किये गये विचार हैं.   सर्वदलीय बैठक में  मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा व्यक्त किये गये विचार कांग्रेस के हैं. इसे भी पढ़ें  : भारत">https://lagatar.in/india-will-buy-26-rafale-m-fighter-jets-from-france-deal-confirmed/">भारत

फ्रांस से खरीदेगा 26 Rafale-M फाइटर जेट, डील पक्की
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही