Search

 
 
 

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती, जहां भाजपा का पितृसत्तात्मक ब्राह्मणवादी दृष्टिकोण हावी है

 
Kolkata : मैं किसी से नहीं डरतीं. ऐसे भारत में नहीं रहना चाहतीं, जहां बोलने की आजादी नहीं है.  मैं मरते दम तक अपने बयान का बचाव करती रहूंगी. मैं ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती, जहां सिर्फ भाजपा का पितृसत्तात्मक ब्राह्मणवादी दृष्टिकोण हावी रहेगा और बाकी लोग धर्म के इर्द-गिर्द घूमते रहेंगे. तृणमूल कांग्रेस (TMC)की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने तेवर दिखाते हुए यह बात कही. महुआ मोइत्रा द्वारा देवी काली पर दिये गये बयान के बाद विवाद लगतार बढ़ता जा रहा है. जान लें कि यूपी, कोलकाता और भोपाल समेत अन्य इलाकों में महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. मोइत्रा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है.

महुआ का कहना है कि वह किसी से नहीं डरती

चौतरफा विवादों में घिरी महुआ का कहना है कि वह किसी से नहीं डरतीं. उन्होंने यहां तक कहा कि वह ऐसे भारत में नहीं रहना चाहतीं जहां बोलने की आजादी नहीं है. बता दें कि महुआ की पार्टी टीएमसी उनके बयान से पहले ही किनारा कर चुकी है. भाजपा मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है. भाजपा का कहना कि अगर महुआ पर 10 दिनों में कार्रवाई नहीं की गयी तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी. जान लें कि महुआ ने कल बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि मैं न आपके (भाजपा) गुंडों से डरती हूं, न ही पुलिस से. साथ ही उन्होंने ट्विटर पर TMC को अनफॉलो कर दिया था इसे भी पढ़ें- ऑल्ट">https://lagatar.in/germany-came-out-in-support-of-alt-newss-mohammad-zubair-cried-for-democratic-values-to-india/">ऑल्ट

न्यूज के मोहम्मद जुबैर के समर्थन में आया जर्मनी, भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों की दुहाई दी

नुपुर शर्मा से ध्यान हटाने का गेमप्लान

महुआ ने आरोप लगाया कि मैं बीजेपी को चुनौती देती हूं कि मुझे गलत साबित करे. बंगाल में जहां भी वे मामला दर्ज करते हैं, वहां 5 किमी के भीतर एक काली मंदिर होगा जहां देवी की पूजा की जाती है. उन्होंने यहां तक कहा कि पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर विवाद से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी का यह एक गेमप्लान था. महुआ ने कहा कि अंतर यह था कि `नपुर शर्मा ने पैगंबर को बदनाम किया. मैंने देवी काली को मनाया. महुआ ने विशेष साक्षात्कार में एनडीटीवी से कहा, मैं ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती जहां मुझे अपने धर्म को लेकर बोलने तक की आजादी ना हो. उन्होंने कहा, ऐसे भारत में वह नहीं रहना चाहतीं जहां उन्हें हाथी को कमरे में रखने (Elephant in the room) को कहा जाये. मतलब हाथी को कमरे में नहीं रखा जा सकता है. यह असंभव है. इसे भी पढ़ें- दौलत">https://lagatar.in/gautam-adani-ahead-in-the-race-for-wealth-ambani-at-a-distance-of-14-billion/">दौलत

की रेस में आगे निकले गौतम अडानी, 14 बिलियन डॉलर के फासले पर अंबानी

पोस्टर या फिल्म का नहीं किया समर्थन

टीएमसी सांसद ने ट्वीट किया, आप सभी संघियों के लिए- झूठ बोलने से आप अच्छे हिंदू नहीं बन जायेंगे. मैंने कभी भी किसी फिल्म या पोस्ट का समर्थन नहीं किया और न ही मैंने कभी धूम्रपान शब्द का जिक्र किया. आपके लिए सुझाव है कि आप तारापीठ में जाकर देखें कि मां काली को भोग में क्या खाना और पीने के लिए क्या क्या चढ़ाया जाता है. इसे भी पढ़ें- राजस्थान">https://lagatar.in/video-of-rajasthan-police-viral-is-explaining-to-salman-chishti-who-threatened-nupur-sharma-saying-that-you-were-drunk-so-that-you-can-be-saved/">राजस्थान

पुलिस का वीडियो वायरल, नूपुर शर्मा को धमकी देने वाले सलमान चिश्ती को समझा रही है, तू कहना नशे में था, ताकि बच जाओ…

जबलपुर हाई कोर्ट में शपथपत्र दें कि काल भैरव में शराब नहीं चढ़ाई जाती 

महुआ ने कहा कि सीएम शिवराज चौहान से कहती हूं कि 100 किलोमीटर दूर काल भैरव है जहां शराब चढ़ाई जाती है. सरकार से कहती हूं कि जबलपुर हाई कोर्ट में शपथपत्र दें कि वहां शराब नहीं चढ़ाई जाती है. असम की बीजेपी सरकार को चुनौती देती हूं कि गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में मांस नहीं चढ़ाया जाता यह हाई कोर्ट में शपथपत्र दें मैं अपने शब्द वापस ले लूंगी. त्रिपुरा हाई कोर्ट ने पशुओं की बलि पर रोक लगाई है क्यों नहीं रोका गया? टीएमसी सांसद ने कहा, मैं हिंदू हूं, काली की पूजा करती हूं. मैंने कोई गलत नहीं कहा. मैं बस बीजेपी से कहती हूं कि यह शपथपत्र दें कि मैंने जो कहा है उस तरह से काली की पूजा नहीं होती, मैं अपने शब्द वापस ले लूंगी.

शशि थरूर ने किया था बचाव

एक तरफ महुआ के बयान से उनकी पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता शशि थरूर टीएमसी सांसद का समर्थन किया. शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि महुआ मोइत्रा ने वही कहा, जो हर हिंदू जानता है. शशि थरूर ने लिखा कि महुआ पर हो रहे हमलों ने मुझे अचंभे में डाल दिया है. यहमले वह चीज कहने के लिए हो रहे हैं, जो कि हर हिंदू जानता है. हिंदू जानते हैं कि हमारी पूजा का तरीका देश के अलग-अलग हिस्सों में एक जैसा नहीं है. देवी को कोई क्या चढ़ाता है, यह देवी से ज्यादा भक्त के बारे में बताता है. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने महुआ के बयान पर कहा कि तृणमूल कांग्रेस, उनके बयान का समर्थन नहीं करती है. टीएमसी इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखती. महुआ का बयान पार्टी की विचारधारा से अलग है. हमारी पार्टी सभी धर्मों का समान रूप से आदर करती है और महुआ ने जो कहा है वह पार्टी की विचारधारा से अलग है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही