Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नो हैंडशेक को लेकर बढ़ा विवाद, PCB ने ICC से की शिकायत, रेफरी को हटाने की मांग

Lagatar Desk :  एशिया कप 2025 में भारत-पाक के बीच नो हैंडशेक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतर्रराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (ICC) से शिकायत की है.

बोर्ड ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ न मिलाने को क्रिकेट की भावना के खिलाफ बताया है. साथ ही मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया है. पीसीबी ने आईसीसी से रेफरी को तत्काल प्रभाव से एशिया कप से हटाने की मांग की है.

पीसीबी ने दावा किया कि टॉस के समय रेफरी ने ही दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने की सलाह दी थी. इस शिकायत पर आईसीसी अपने नियमों और कोर्ड ऑफ कंडक्ट के तहत कदम उठा सकते हैं. 

हालांकि इसमें सख्त सजा की संभावना कम है. क्योंकि हैंडशेक क्रिकेट की भावना (स्पिरिट ऑफ क्रिकेट) का हिस्सा माना जाता है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है. 

एकजुटता के लिए लिया गया हाथ नहीं मिलाने का फैसला

वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया है कि यह निर्णय खेल भावना के विरोध में नहीं, बल्कि अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता और संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से लिया गया था. 

सरकार और BCCI की सहमति पर नहीं मिलाया हाथ 

सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि सरकार और BCCI की साझा सहमति से लिया गया था. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ क्रिकेट खेलने आए थे, कोई दिखावा करने नहीं. हमने मैदान में जवाब दिया और वही हमारी नीति रही.

मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जलवा

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. रविवार को दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया. इतना ही नहीं मैच में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा.

 

कुलदीप यादव ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की रीढ़ तोड़ दी, जबकि अक्षर पटेल और बुमराह ने भी दबाव बनाए रखा. पाकिस्तान की टीम 127/9 के मामूली स्कोर तक ही पहुंच सकी, जिसमें शाहीन अफरीदी की 33 रनों की पारी ने थोड़ी उम्मीद जगाई. 

 

जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा (31 रन, 13 गेंद), कप्तान सूर्या (47 रन), और तिलक वर्मा (31 रन) की मदद से लक्ष्य को महज 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. 

टीम इंडिया से पाक खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि मैदान पर उसके खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाया. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के साथ हाथ मिलाने से परहेज किया.

 

इतना ही नहीं जीत के बाद भी टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही