Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुबेद कोलियरी में हुए विवाद ने लिया नया मोड़, 5 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR

धर्मेंद्र प्रसाद की मां प्रभा देवी ने 5 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई ऑनलाइन प्राथमिकी   Latehar : गत नौ जून की रात्रि मुरूप ग्राम में तुबेद कोलियरी के हाइवा को क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद उपजे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. पुअनि गौरव सिंह के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद धमेंद्र प्रसाद की मां प्रभा देवी ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने एवं जबरन घर की एक युवती को स्कॉर्पियो में बैठाने का आरोप गौरव सिंह समेत पांच पुलिस कर्मियों एवं डेवलेटको माइनिंग के मोहर सिंह पर लगाया है. प्रभा देवी ने मामले में पांच पुलिसकर्मियों समेत कुल 11 लोगों पर ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज मामले में बताया गया है कि पुअनि गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल डेवलेटको माइनिंग के कर्मी कुछ गुंडों के सहारे उनके पुत्र धमेंद्र प्रसाद को टारगेट कर रहे थे. जबकि इसका विरोध घर की महिलाओं ने किया तो वे सभी महिलाओं के साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार करने लगे एवं जबरन धमेंद्र प्रसाद को स्कॉर्पियो वाहन में बैठाने लगे. जब वह नहीं बैठे तो रिश्तेदार की एक बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे और उसे जबरन स्कॉपियो में बैठाने लगे. यह देखकर जब ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा तो पुअनि गौरव सिंह ने अपने बचाव में झूठा मुकदमा किया है.

गौरव सिंह ने पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी नहीं कराने का किया था आग्रह : प्रभा देवी 

आवेदिका प्रभा देवी का कहना है कि उन्होंने भी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन गौरव सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी उन्हें रास्ते में रोक कर प्राथमिकी नहीं दर्ज कराने का आग्रह किया था. इसपर उन्होंने अपने आवेदन में पुलिस कर्मियों का नाम नहीं लिख कर सिर्फ कंपनी एवं गुडों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. मगर जब एसआई गौरव सिंह के द्वारा झूठा मुकदमा दायर करने की जानकारी हुई तो उन्होंने झारखंड पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर पुअनि गौरव सिंह, आरक्षी नारायण मिश्रा, संजय कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, पुलिस चालक बसावन पांडेय, ट्रांसपोर्टर मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, रिषु कुमार, हाइवा चालक राजेश कुमार महतो एवं माइनिंग कंपनी के अधिकारी बलराम पांडेय एवं बंटी सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कोलियरी प्रबंधन के इशारे पर पुलिस ने दर्ज कराई है झूठी प्राथमिकी : पूर्व विधायक

[caption id="attachment_666759" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/prakash-ram_854-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" /> पूर्व विधायक प्रकाश राम[/caption] इस मामले को लेकर पूर्व विधायक प्रकाश राम ने शुभम संदेश को दूरभाष पर बताया कि माइनिंग कंपनी के इशारे पर धमेंद्र प्रसाद एवं उनके भाइयों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है. प्रकाश राम ने कहा है कि पुलिस अपनी गलती छिपाने के लिए ग्रामीणों को मोहरा बना रही है. उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग लातेहार एसपी से की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों पर दर्ज प्राथमिकी निरस्त नहीं की गयी तो वे स्थानीय जनता के सहयोग से उग्र आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही