Lagatar Desk: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के किताब को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नैनीताल के रामगढ़ स्थित सलमान खुर्शीद के आवास में तोड़फोड़ की. साथ ही सामान को आग के हवाले कर दिया. हालांकि आग को बुझा लिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है.
की न्यूज डायरी।15 नवंबर। 21 साल का हुआ झारखंड। 7th JPSC का विरोध।पत्रकार को पीटने वाले निलंबित।RJD से 4 नेता निष्कासित। बिहार के अलावा कई वीडियो।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की आगजनी
रायगढ़ थानाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सतखोल स्थित सलमान खुर्शीद के आवास पर आगजनी और तोड़फोड़ की सूचना मिली. बजरंग दल के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और आगजनी करने का आरोप है. सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है. उन्होंने कहा कि खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम ने बताया कि सोमवार को 2 बजे के करीब 20 से अधिक लोग आए और उन्होंने आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की. साथ ही उन्होंने उनके परिवार के साथ अभ्रद व्यवहार किया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-nov-jharkhand-turned-21-years-old-7th-jpsc-protest/">शामकी न्यूज डायरी।15 नवंबर। 21 साल का हुआ झारखंड। 7th JPSC का विरोध।पत्रकार को पीटने वाले निलंबित।RJD से 4 नेता निष्कासित। बिहार के अलावा कई वीडियो।
Leave a Comment