Anil panday Dhanbad : झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व सांसद बिनोद बिहारी महतो के परिवार में विवाद इसलिए है कि जमीन- घर का लिखित बंटवारा नहीं हुआ. पीढ़ियों से सबकुछ जुबानी चल रहा है. विवाद की जड़ धनबाद का एक घर है. लगातार संवाददाता ने स्व . महतो के पुरखों के गांव बलियापुर जाकर इस विवाद को जानने की कोशिश की . पढ़ो और लड़ो : जिन बिनोद बिहारी महतो ने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था, उनके ही घर में एक घर को लेकर खूनी लड़ाई हो रहा है. धनबाद के चिरागोड़ा में इसी 29 जनवरी को बिनोद बिहारी महतो की पौत्रवधू यानी स्व. राजकिशोर महतो के पुत्र स्व. रजनीश की पत्नी विनीता सिंह और बिनोद बिहारी महतो के भतीजे नंदकिशोर महतो की पत्नी सोमा देवी में मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए. घर का यह विवाद एक साल से चल रहा है. पाँच पुत्र : बिनोद बिहारी महतो धनबाद के बलियापुर के बड़दाहा के रहने वाले थे. वे दो भाई थे. बिनोद बिहारी महतो और शैलेंद्र महतो. बिनोद बिहारी के 5 पुत्र थे- राजकिशोर महतो, नील कमल महतो, चंद्रशेखर महतो, ओखत महतो, पिंटू महतो और दो पुत्री थी. पांच में से चार पुत्रों की मौत हो चुकी है. एक पुत्र चंद्रशेखर महतो जीवित हैं. बिनोद बिहारी महतो के बड़े पुत्र राजकिशोर महतो राजनीति में सक्रिय थे. वे सांसद और विधायक बने. उनके भाई शैलेंद्र महतो के दो पुत्र नंदकिशोर महतो और जयकिशोर महतो हैं . राज्य भर में 22 स्कूल : बिनोद बिहारी महतो के पिता महेंद्रनाथ महतो के नाम से आज भी बडदाहा, चिरागोडा सहित कई जगह संपत्ति है, जिसका आजतक लिखित रूप से बंटवारा नहीं हुआ है. बिनोद बिहारी महतो और उनके भाई शैलेंद्र महतो के नाम से भी संपत्ति है. राज्य भर में 22 स्कूल और 15 कॉलेज है. चिरागोड़ा के प्लॉट नंबर - 30 और 31 पर घर है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/vinita-150x150.jpg"
alt="" width="150" height="150" />क्या कहती है विनीता : चिरागोड़ा के घर में राजकिशोर महतो की बहू विनीता सिंह नीचे की मंजिल में रहती है. ऊपरी मंजिल में नंदकिशोर महतो की पत्नी सोमा देवी रहती हैं. विनीता सिंह का कहना है कि उनका परिवार ही यहां रहता था. 2016 में सोमा देवी अपने पति के इलाज के लिए आई और यही रह गई. अब वह घर हड़पना चाहती हैं. कहा कि 29 शनिवार को रिश्तेदारों के साथ 100 से 150 की संख्या में आई और हमला कर दी. जिसमें वह और उनका बेटा घायल हो गए. कहा कि धनबाद पुलिस को भी फोन किए, लेकिन पुलिस नहीं आई. वे लोग घर में जमकर तोड़ फोड़ किए और लाखों रुपए की संपति भी ले गए. पुलिस पर आरोप लगाया कि ढाई घंटे बाद भी पुलिस नहीं आई, तो वह उसी हालत में थाना पंहुच गई. कहा की सोमा ने चार माह में 27 केस दर्ज करवाएं है. जबकि उन्होंने मारपीट का एक मामला दर्ज करवाया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/soma-150x150.jpg"
alt="" width="131" height="131" />सोम देवी कहती है : सोमा देवी का कहना है कि विनीता सिंह सारी संपति हड़पना चाहती हैं. चिरागोड़ा घर में पूरे परिवार के लोग रहते थे. लेकिन विनीता सब से झगड़ा करती थी. इसलिए सब लोग यहां से चले गए. अब वह यहां रहती है, तो उन्हें भी भगाना चाहती है. हमेशा गाली - गलौज करती है. नल और बिजली का कनेक्शन काट देती है. और अब बात मारपीट तक पहुंच गई. सोमा देवी का कहना है कि पहले पेड़ काट दी, अब दुकान बनवा रही है. पूरी जमीन और घर अकेले हड़पना चाहती है. लेकिन, वह हड़पने नहीं देगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/there-is-no-system-of-cancer-treatment-in-dhanbad/">
धनबाद में कैंसर के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं [wpse_comments_template]

Leave a Comment