Search

 
 
 

सलमान खान की घड़ी पर विवाद, मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया ऐतराज़

 
Lagatardesk : सलमान खान की फिल्म सिकंदर कल 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है.फिल्म रिलीज से पहले एक्टर विवादो में आ गए है. दरअसल हाल में एक्टर फिल्म प्रमोशन के दौरान राममंदिर वाली घड़ी फ्लॉन्ट की थी, जिसके बाद से ही ममाला गरमा हुआ है. एक्टर के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने पर मौलाना भड़क उठे और उन्हें इस शरियत कानून में `हराम` करार दिया है. ">

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान

बरेलवी धर्मगुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक्टर सलमान खान द्वारा राम मंदिर को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई `राम एडिशन` घड़ी पहनने को "हराम" (इस्लाम में निषिद्ध) घोषित किया है. सलमान खान एक पॉपुलर मुसलमान एक्टर हैं, लाखों-करोंड़ों लोग उन्हें फॉलो करते हैं. इस तरह का गैर-इस्लामी काम शरियत के खिलाफ है, उन्हें इस तरह के कार्यो से तौबा करनी चाहिए`. मौलाना ने सलमान खान से माफी मांगने को कहा है. अभी इस मुद्दे पर सलमान खान का कोई बयान नहीं आया है. बता दें, इससे पहले बरेलवी ने चैंपियंस ट्रॉफी में रोजा के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मो. शामी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर सवाल खड़ा किया था.  

घड़ी पहनने पर हो रहा विवाद

  सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं. इन तस्वीरों में उनकी कलाई पर एक विशेष घड़ी नजर आई, जिस पर अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीर बनी हुई थी. तस्वीरों के साथ सलमान ने कैप्शन दिया, `ईद पर सिनेमाघरों में मिलते हैं`, क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म `सिकंदर` जल्द ही रिलीज होने वाली है. हालांकि, यही घड़ी अब विवाद का कारण बन गई है.  
https://www.instagram.com/p/DHry7a7oU0L/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DHry7a7oU0L/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

"> बता दें, इधर, सिकंदर कल यानि 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है. एआर मुरुगुदास के निर्देशन में बनी फिल्म सिकंदर को साजिद नाडियावाला ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगी. यह एक मास एक्शन फिल्म है, जिसमें सलमान खान का अलग अवतार देखने को मिलेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही