Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सनातन पर विवाद थम नहां रहा, कांग्रेस ने भाजपा पर किया पलटवार, हमें ढोंगियों से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए...

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के कुछ नेताओं द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गयी टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में भाजपा द्वारा विपक्ष पर किये जा रहे हमले को लेकर मंगलवार को पलटवार किया.कहा कि उसे सनातन और राष्ट्रवाद पर ढोंगियों से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म पर हमला

इससे पहले, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म पर हमला विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का गुप्त एजेंडा है. प्रसाद ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा और कहा कि सोनिया गांधी इस मामले पर अगर चुप्पी साधे रहेंगी तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि सनातन धर्म का विरोध करना इंडिया के न्यूनतम साझा कार्यक्रम का हिस्सा है.

कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है

भाजपा के इस प्रहार के बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा से हमें राष्ट्रवाद, सनातन धर्म और आजादी के आंदोलन में योगदान पर प्रमाणपत्र नहीं चाहिए क्योंकि इन सब पर उसका स्कोर निल बटे सन्नाटा है. कांग्रेस सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है. उन्होंने यह भी कहा, हमें किसी से भी, खासतौर पर ढोंगियों से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की एक टिप्पणी से जुड़े सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सनातन धर्म में इस तरह की भाषा और आचरण की उम्मीद नहीं की जाती. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही