Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DSPMU में सीट कटौती पर विवाद गहराया, VC कार्यालय के बाहर छात्र संगठनों व शिक्षकों में आमना-सामना

DSPMU में सीट कटौती को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है. बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सीटों की संख्या बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : DSPMU में सीट कटौती को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है. बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सीटों की संख्या बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की.

 

एक तरफ छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय शिक्षकों ने छात्र संघ मुर्दाबाद के नारे लगाए. दूसरी ओर, विश्वविद्यालय के शिक्षक कुलपति के समर्थन में एकजुट होकर मौके पर पहुंचे. इस दौरान शिक्षकों और छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई. कुछ समय तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

 

छात्र संगठनों का कहना है कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो विश्वविद्यालय में फिर से तालाबंदी की जाएगी. उनका कहना है कि सीटों की संख्या बढ़ाने, सभी अनियमितताओं को दूर करने और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु बनाने तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

गौरतलब है कि सीट कटौती के विरोध में दो दिन पहले भी छात्रों ने विश्वविद्यालय में सुबह से देर रात तक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया था. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने देर रात तक कुलपति को विश्वविद्यालय परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया था.

 

फिलहाल सीट कटौती के मुद्दे पर छात्रों में भारी आक्रोश बना हुआ है. आज के घटनाक्रम में एक ओर सभी विश्वविद्यालय के छात्र संगठन थे, जबकि दूसरी ओर विश्वविद्यालय के शिक्षक कुलपति के समर्थन में एकजुट दिखाई दिए. ऐसे में यदि आने वाले दिनों में फिर से बड़े स्तर पर प्रदर्शन या तालाबंदी होती है, तो विश्वविद्यालय में तनाव और बढ़ने की आशंका है. हालांकि, इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही