Search

 
 
 

‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही शुरु हुआ विवाद, डायरेक्टर को लीगल नोटिस

 
Lagatar Desk: फिल्म `द केरला स्टोरी` को लेकर देश में जमकर हंगामा देखने को मिला था. हालांकि हंगामे के बावजूद फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली. इस बीच अब हिन्दी फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर देखने के बाद इसका बंगाल में जमकर विरोध हो रहा है. इस फिल्म को सच्ची घटना पर बेस्ड बताया जा रहा है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लीगल नोटिस भेज कर 30 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है. नोटिस मिलने के बाद डायरेक्टर ने कहा कि उनका मक्सद राज्य को बदनाम करना नहीं, बल्कि वहां की सच्चाई को फिल्म के माध्यम से दिखाना है. मनोरंजन">https://lagatar.in/citadel-becomes-the-second-most-watched-web-series-worldwide-priyanka-chopras-fans-are-happy/">मनोरंजन

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 
ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के मेकर्स ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाये थे. उन्होंने कहा था कि बंगाल सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए रोहिंग्याओं का नाम वोटर लिस्ट में डलवा रही हैं. ताकि वोट बैंक की तरह उनका इस्तमाल किया जा सके. वहीं रोहिंग्या मुसलमान पश्चिम बंगाल से आईडी बनवा कर पूरे देश में फैल रहे हैं. वहीं ये फिल्म कब रिलीज होगी इसको लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अगस्त के महीने में फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है. वहीं इस फिल्म के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह हैं. जबकि इसके निदेशव व लेखक सनोज मिश्रा हैं. फिल्म के को प्रोड्यूसर तापस मुखर्जी व अचिन्तया बोष हैं. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mla-laid-foundation-stone-for-construction-of-bridge-between-hadur-to-rehda/">चक्रधरपुर

: हादुर से रेहड़ा के बीच पुल निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही