Haldwani : RSS (राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत ने धर्म परिवर्तन पर बयान दिया है. भागवत का कहना है कि शादी के लिए हिंदु युवाओं का धर्म परिवर्तन करना गलत है. भागवत का कहना है कि ऐसे युवाओं के परिवार वालों को धर्म के प्रति उनके मन में गर्व पैदा करना चाहिए. भागवत ने ये बातें उत्तराखंड के हल्द्वानी में संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कहीं. न्यूज एजेंसी ANI की मुताबिक, संघ प्रमुख ने अपने कार्यक्रम में कहा कि, महज शादी और छोटे स्वार्थ की पूर्ति के लिए युवा धर्म परिवर्तन कर ले रहे हैं. लेकिन जो ऐसा कर रहे हैं वो गलत कर रहे हैं. इससे आगे भागवत ने कहा कि अपने बच्चों का ठीक पालन-पोषण क्या हम ठीक से नहीं कर रहे,हमें अपने बच्चों को घर में ही धर्म के प्रति आदर करने की शिक्षा देनी होगी.बच्चों को धर्म के प्रति गर्व करना पैदा करना होगा. इससे आगे भागवत ने कहा कि हमारे देश के युवा दूसरे धर्म में शादी कर रहे हैं, जो चिंतनीय है. कहा कि किसी देश को कमजोर करने के लिए दूसरी शक्तियां काम करती हैं. जो उस देश के युवाओं को नशे की गर्त में डालने के प्रयास करती हैं.उसके बाद उस देश के लोगों को गुलाम बना लिया जाता है. उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में नशे की लत में तेजी से फैल रही है और इसे रोकना सबसे जरूरी है. इसे भी पढ़ें - जज">https://lagatar.in/judge-death-case-cbi-presents-both-the-accused-in-court/">जज
मौत मामला : CBI ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश
योजना : चास में सिवरेज-सेप्टेज योजना में सिर्फ 2% काम, मार्च 2022 तक कंप्लीट करने की डेडलाइन [wpse_comments_template]
मौत मामला : CBI ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश
घर का बना खाना और पारंपरिक पोशाक पहनने को कहा
अपने संबोधन में RSS प्रमुख भागवत ने कहा कि, देश के लोग खुद को पहले धर्म से जोड़ें ताकि बच्चे अगर घर में कोई सवाल करें तो जवाब दे सकें. कोई कंफ्यूजन ना हो. भागवत ने कहा कि अइपने बच्चों को तैयार करने के लिए धर्म से जुड़ी चीजें पहले हमें खुदस सीखनी और जाननी होगी. इसके बाद भागवत ने अपील की कि लोग भारतीय पर्यटन स्थलों पर जायें और घर का बना खाना ही खायें , साथ ही पारंपरिक पोशाक पहनने की अपील भी लोगों से भागवत ने कीबताये ये छह मंत्र
भागवत ने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए छह मंत्र जरूरी हैं. जिसमें -भाषा, भोजन, भक्ति गीत, यात्रा, पोशाक और घर शामिल है.इससे आगे भागवत ने लोगों से कहा कि देश के पारंपरिक रीति-रिवाज को अपनायें और साथ ही छूआ-छूत जैसी चीजों से लोगों को दूरी बनाये रखने की सलाह दी. संघ प्रमुख ने लोगों से पर्यावरण से संबंधित बातों को भी घर में करने को कहा. जिससे पानी, पेड़-पौधों को बचाया जा सके. इसके बाद भागवत ने कहा कि जब हिंदू जागेगा, तब दुनिया जागेगी और भारत विश्व गुरु बनेगा. इसे भी पढ़ें - अमृत">https://lagatar.in/amrit-yojana-only-2-work-in-the-sewerage-septage-scheme-in-chas-deadline-to-be-completed-by-march-2022/">अमृतयोजना : चास में सिवरेज-सेप्टेज योजना में सिर्फ 2% काम, मार्च 2022 तक कंप्लीट करने की डेडलाइन [wpse_comments_template]
Leave a Comment