Search

 
 
 

धर्मांतरण रैकेट : यूपी एटीएस ने दिल्ली शाहीन बाग के कई इलाकों में छापा मारा, कलीम सिद्दीकी के कार्यालय पर भी रेड

 
NewDelhi : यूपी में पकड़े गए धर्मांतरण रैकेट केस के मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने दिल्ली के शाहीन बाग में सर्च ऑपरेशन चलाया. एटीएस की टीम ने कोर्ट के आदेश के बाद यहां तलाशी ली.  यूपी एटीएस की टीम कोर्ट के आदेश पर लगातार दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार  यूपी एटीएस की टीम मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली पहुंची. कोर्ट के आदेश पर टीम शाहीन बाग इलाके पहुंची. खबर है कि यहां के F-ब्लॉक में टीम ने तलाशी की.  कुछ और जगहों पर  भी रेड की गयी है. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-handed-over-keys-of-houses-to-75-thousand-homeless-in-lucknow-75-projects-worth-4737-crores-to-uttar-pradesh/">प्रधानमंत्री

मोदी ने लखनऊ में 75 हजार बेघरों को घरों की चाबी सौंपी, उत्तर प्रदेश को 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं की सौगात

धर्मांतकरण का खेल दो साल से चल रहा था

बताया जा रहा है कि एटीएस ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी मौलाना कलीम सिद्दीकी की ठिकानों पर छापेमारी की है. कलीम सिद्दीकी के कार्यालय पर भी छापा मारा गया है. सूत्रों के अनुसार यहां से एटीएस को फंडिंग से जुड़े कुछ कागजात बरामद हुए हैं. बता दें कि यूपी एटीएस ने इसी साल जून में नोएडा से चलने वाले धर्मांतरण रैकेट का खुलासा किया था.  एटीएस ने दिल्ली के जामिया नगर इलाके के रहने वाले मौलाना उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी को गिरफ्तार किया था.  एटीएस के अनुसार इनका रैकेट देशभर में फैला हुआ है.  धर्मांतकरण का   खेल दो साल से चल रहा था. इसी केस में एटीएस ने 21 सितंबर को मौलाना कलीम सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने मोहम्मद इदरिस, मोहम्मद सलीम और कुनाल अशोक चौधरी उर्फ आतिफ को गिरफ्तार किया था. इनमें शामिल मोहम्मद इदरिस और मोहम्मद सलीम मुजफ्फरनगर तो आतिफ महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें :  लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-congress-leader-priyanka-arrested-pac-guest-house-made-temporary-jail/">लखीमपुर

खीरी हिंसा : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गिरफ्तार, पीएसी गेस्ट हाउस बना अस्थाई जेल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही