Search

 
 
 

डीएसपीएमयू विवि में जल्द हो दीक्षांत समारोह, वीसी को सौंपा मांग पत्र

 
Ranchi : झारखंड छात्र संघ (आजसू) के सदस्यों ने शुक्रवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा. विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक झा ने कहा कि आजसू द्वारा जो विषय विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखे गए हैं, वे सभी छात्र हित में आवश्यक है. मांग की गयी है कि विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल में स्पेशल प्लेसमेंट ऑफिसर की नियुक्ति की जाए. छात्रों को प्लेसमेंट में बैठने का मौका मिले, ताकि उन्हें अच्छे कंपनी में रोजगार मिल सके. विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द दीक्षांत समारोह का आयोजन हो, ताकि उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थियों को डिग्री मिल सके. विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आई कार्ड की चेकिंग हो. विश्वविद्यालय में बाहरी छात्रों का प्रवेश बंद हो और भयमुक्त माहौल बना रहे. लाइब्रेरी को अपडेट किया जाए. नए भवन में सभी वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं जल्द से जल्द संचालित की जाएं.  मौके पर जयश्री जयसवाल, रोहित सिन्हा, जगत मुरारी, ऋषभ कुमार, बबलू महतो, मनजीत, सुशील, रोहित, हिमांशु, सूर्या, मुकेश, प्रणव गांगुली, सुमित उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/governance-in-jharkhand-has-failed-asha-lakda/">झारखंड

में शासन व्यवस्था फेल : आशा लकड़ा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही