Search

 
 
 

कुन्नूर  हेलिकॉप्टर हादसा :  ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बचाये नहीं जा सके, निधन

 
Bengaluru :  भारतीय एयरफोर्स ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में एक मात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी आज निधन हो गया. बता दें कि आठ  दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. इस हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था. हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही अकेले बचे थे. आज बुधवार को वे जिंदगी की जंग को हार गये. उनका इलाज बेंगलुरु के वेलिंगटन अस्पताल में चल रहा था. जान लें कि वरुण सिंह वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली (Life Support System) पर थे. बाद में वरुण सिंह को वेलिंगटन अस्पताल से बेंगलुरु स्थित कमांड हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था. उनकी जान बचाने के लिए सभी जरूरी कोशिश की जा रही थी. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही