Search

 
 
 

व्यापारियों के समन्वय से कार्य को गति मिलेगी : शिल्पी तिर्की

 
Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदधारियों ने सोमवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर, उन्हें कृषि विभाग का प्रभार ग्रहण करने पर बधाई दिया. राज्य की कृषि मंडियां सशक्त हों, ट्रेडर्स और कृषकों के आपसी समन्वय से राज्य में मंडियों का विकास हो, कृषकों का उत्थान हो और मंडी में व्याप्त असुविधाओं के समाधान पर चैंबर और मंत्री के बीच सकारात्मक वार्ता हुई. चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने बाजार समितियों में रिफॉर्म की जरुरत पर बल दिया. उन्होंने बाजार समितियों का रि-कंस्ट्रक्शन और बाजार समितियों में ओपन वेयरहाउस की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही. सुझाव दिया कि झारखंड में उत्पादित उत्पाद को अन्य देशों में निर्यात की सुविधा उपलब्ध कराने से भी कृषकों को प्रोत्साहित करने में सहयोग किया जा सकता है. कृषि मंडियों की दयनीय व्यवस्था पर चिंता जताते हुए बाजार समितियों के डेवलपमेंट के लिये व्यापारी, किसान और विभागीय अधिकारियों की एक को-ऑर्डिनेशन कमेटी के गठन करने का सुझाव दिया. राज्य की बाजार समितियों में सड़क, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ ही मरम्मती के अभाव में जर्जर हो चुकी दुकानों पर भी चैंबर द्वारा चिंता जताई गई. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड की कृषि मंडियों को मॉडल कृषि मंडी के रूप में विकसित करने की जरुरत बताते हुए, व्यापारियों के समन्वय से कार्य को गति देने की बात कही. उन्होंने कहा कि जल्द ही चैंबर भवन में आकर व्यापारियों के साथ वृहद् स्तर पर बैठक करने के लिए भी आश्वस्त किया. प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रवक्ता सुनिल सरावगी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार और श्रम उप समिति के चेयरमेन प्रमोद सारस्वत मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - करण">https://lagatar.in/karan-adani-makes-a-big-announcement-will-invest-7-5-lakh-crores-in-rajasthan-in-five-years/">करण

अडानी का बड़ा ऐलान, पांच सालों में राजस्थान में करेंगे 7.5 लाख करोड़ निवेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही