Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कॉपी अब हिंदी में भी उपलब्ध होगी, मोदी ने की सराहना

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कॉपी हिंदी समेत देश की अन्य भाषाओं में भी उपलब्‍ध कराने के संबंध में मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पैरवी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा विचार है, जिससे खासतौर पर युवाओं समेत कई लोगों को मदद मिलेगी. मोदी ने अतीत में न्यायिक फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर आम आदमी के लिए अधिक सुलभ बनाने की भी वकालत की है. बता दें कि देश के अंतिम व्यक्ति तक सस्ता व जल्द न्याय उपलब्ध कराने की कोशिश में जुटे मुख्य न्यायाधीश ने ऐलान किया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की प्रति अब जल्द ही हिंदी सहित देश की अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी. इस ऐलान की अब हर ओर चर्चा हो रही है.

CJI बोले- जल्द ही दूसरी भाषाओं में भी कोर्ट के फैसले मिलेंगे

मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शनिवार को मुंबई में काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. यहीं पर उन्‍होंने कोर्ट के फैसलों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट करने के संकेत दिए थे. कहा था कि इससे गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी भाषा में फैसलों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. इससे पहले उन्होंने कहा था- कोर्ट पेपरलेस हो, यह भी मेरा मिशन है.

कोर्ट कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग भी की जा सकती है

मुख्य न्यायाधीश ने कोर्ट की कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग पर भी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि कानून में रुचि रखने वाले टीचर्स और स्टूडेंट्स लाइव-स्ट्रीमिंग के जरिए कोई भी केस देख सकते हैं, उसे समझ सकते हैं और उस पर चर्चा कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि जब आप लाइव किसी मुद्दे पर चर्चा करते हैं, तो पता चलता है कि समाज में कितना अन्याय हो रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही