Search

 
 
 

16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों दी जायेगी कॉर्बेवैक्स वैक्सीन

 
New Delhi : कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण बुधवार यानी 16 मार्च से शुरू होगा. केंद्र सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी. बता दें कि देश में 15-18 वर्ष की श्रेणी के लोगों का टीकाकरण लगभग पूरा हो चुका है. जिसके बाद अब 12-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि केंद्र इस सप्ताह 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करेगा. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने के लिए कोमोरबिडिटी क्लॉज को हटा दिया जाएगा. यानी अब सभी सीनियर सिटीजन प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे.

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है. साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पायेंगे. मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं."

बायोलॉजिकल ई का कॉर्बेवैक्स टीका दिया जाएगा

सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई को 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को इसके कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने के लिए अपनी सिफारिश दी है. यानी भारत में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को बायोलॉजिकल ई का कॉर्बेवैक्स टीका दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – छठी">https://lagatar.in/in-the-sixth-jpsc-case-the-supreme-court-gave-notice-to-the-jharkhand-government-and-jpsc/">छठी

जेपीएससी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और जेपीएससी को दिया नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही