Search

 
 
 

देश में कोरोना फिर बेलगाम, 24 घंटे में मिले 12,781 नये मरीज, पॉजिटिविटी रेट 4.32 फीसदी

 
LagatarDesk : देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है. हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. लगातार 5 दिनों से 12 हजार से ज्यादा मरीज पाये जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नये मरीज मिले हैं. वहीं कोरोना से 18 लोगों की जान चली गयी. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 76,700 हो गयी है. (पढ़े, अग्निपथ">https://lagatar.in/congresss-satyagraha-against-agneepath-scheme-and-ed-even-today-rahul-gandhi-reaches-ed-office/">अग्निपथ

और ईडी के विरोध में कांग्रेस का आज भी सत्याग्रह, राहुल गांधी ईडी कार्यालय पहुंचे, भारत बंद, दिल्ली में जाम ही जाम)

महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 4,004 नये मरीज मिले हैं. दूसरे नंबर पर केरल है, जहां 3,376 मरीज पाये गये हैं. राजधानी दिल्ली में 1,530 कोरोना संक्रमित मिले हैं.  देश में 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.32% हो गया है. जो शनिवार को 2.66% था. वहीं वीकली पॉजिटिविटी की दर 2.62% है. पॉजिटिविटी रेट से पता चलता है कि 100 टेस्ट में कितने संक्रमित मिल रहे हैं. अभी देश में हर 100 टेस्ट में 4 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/retired-soldier-will-get-job-on-contract-basis-on-29-posts-in-jharkhand-police/">झारखंड

पुलिस में 29 पदों पर रिटायर सैनिक को संविदा के आधार पर मिलेगी नौकरी

24 घंटे में 8,537 मरीजों ने दी कोरोना को मात

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या पिछले 24 घंटे में 8,537 रही. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना को मात देने वालों में सबसे ज्यादा 3085 लोग महाराष्ट्र में रहे. इसके बाद केरल में 2204 और दिल्ली में 1104 मरीज कोरोना की चपेट से बाहर आये. देश में रिकवरी रेट 98.61 प्रतिशत है. इसे भी पढ़े : 1">https://lagatar.in/your-in-hand-salary-may-decrease-from-july-1-the-government-is-preparing-to-implement-the-new-wage-code/">1

जुलाई से घट सकती है आपकी ‘In Hand Salary’, New Wage Code लागू करने की तैयारी में सरकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही