Search

 
 
 

देश में कोरोना फिर बेकाबू, 24 घंटे में मिले 8,822 नये मरीज, 15 मौतें

 
LagatarDesk : देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे में भारत में 8,822 नये मामले सामने आये हैं. एक दिन पहले भारत में 6,594 नये मामले सामने आये थे. इस तरह एक दिन में 3,089 ज्यादा मरीज पाये गये हैं. बीते 24 घंटे में 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,24,792 हो गयी.

24 घंटे में 5718 मरीज हुए स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक्टिव केस की संख्या 53,637 हो गयी है. डेली पॉजिटिविटी रेट 2.00 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.35 फीसदी दर्ज की गयी. पिछले 24 घंटे में 5718 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढकर 4,26,67,088 हो गयी है. नेशनल वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत अब तक 195.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. इसे भी पढ़े : टीपीसी">https://lagatar.in/tpc-area-commander-arrested-one-country-made-pistol-and-two-live-bullets-recovered/">टीपीसी

एरिया कमांडर गिरफ्तार, एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद

महाराष्ट्र में कोरोना सबसे अधिक मरीज

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज पाये गये हैं. पिछले 24 घंटे में 2,956 नये केस सामने आये हैं. पॉजिटिविटी रेट 8.01 फीसदी हो गया है. इस दौरान 2,165 लोग ठीक हुए. जबकि 4 कोरोना मरीजों की जान गयी. महाराष्ट्र में एक्टिव केस 18,267 हैं. इसे भी पढ़े : बिग">https://lagatar.in/big-deal-french-company-total-energy-to-invest-12-5-billion-in-adani-enterprises/">बिग

डील : अडानी एंटरप्राइजेज में फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जीज 12.5 अरब डॉलर करेगी निवेश

दिल्ली में दोगुने हुए कोरोना संक्रमण के मामले

दिल्ली में हर दिन 1000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 1,118 मरीज मिले हैं. इससे पहले सोमवार को 614 केस सामने आये थे. इस दौरान 500 मरीज स्वस्थ हुए. जबकि 2 मरीजों की मौत हो गयी. यहां सक्रिय मामले 3,177 हैं. तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 332 मामले सामने आये हैं. वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 43 नये मामले सामने आये हैं. इसे भी पढ़े : गृह">https://lagatar.in/announcement-of-home-ministry-agniveers-will-get-priority-in-recruitment-in-capfs-and-assam-rifles/">गृह

मंत्रालय की घोषणा, अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही