Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना अलर्टः रिम्स में दूसरे दिन भी मॉक ड्रिल

Ranchi: कोरोना के मामलों में संक्रमितों के बढ़ती संख्या के बीच रिम्स में दूसरे दिन भी मॉक ड्रिल किया गया. इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर में डमी मरीज के भर्ती, स्थानांतरण से लेकर विभिन्न जांचों को कराने की तैयारी का जायजा लिया गया. मॉक ड्रिल के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरूआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डॉ देवेश कुमार, चीफ मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे. इसके अलावा कोविड आइसोलेशन वार्ड, मल्टी स्टोरी पार्किंग स्थित वार्ड का भी जायजा लिया. मॉक ड्रिल के जरिये बिस्तरों, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य देखभाल संबंधी साजो-सामान की उपलब्धता समेत कोविड को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया गया. साथ ही अस्पताल में अग्नि शमन व्यवस्था की तैयारी का भी अवलोकन किया गया.

रिम्स के ट्रामा सेंटर में फिलहाल 12 बेड सुरक्षित

रिम्स के ट्रामा सेंटर में कोरोना के संक्रमितों के गंभीर मामलों के लिए तत्काल 12 बेड रिजर्व रखे गए हैं. इसमें वर्तमान में एक मरीज भर्ती भी है. वहीं मॉक ड्रिल के दौरान इमरजेंसी में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त थी. वेंटिलेटर और हाई फ्लो मशीन की भी स्थिति का कंडीशन में हैं. बता दें कि ट्रामा सेंटर के अलावा कई अन्य बेड चिन्हित किए गए हैं, जिसमें फिलहाल समान्य मरीजों का इलाज किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही