Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना अलर्ट: 8 राज्यों से आने वाले लोगों की होगी विशेष निगरानी

Ranchi: झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. राज्य के सभी उपायुक्तों और सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान निर्देश दिया गया है कि कोरोना से प्रभावित आठ राज्यों (दिल्ली,गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु) से झारखंड आने वाले लोगों की विशेष निगरानी रखी जाए. [caption id="attachment_603634" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/12-2.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक करते स्वास्थ्य मंत्री[/caption] थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यदि किसी में भी कोरोना के लक्षण मिलतें हैं तो उनका रैट (रैपिड एंटीजन टेस्ट) और आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी. संक्रमित मरीजों के सैंपल का जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराया जाएगा, ताकि वैरिएंट का पता चल सके. इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोरोना जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है. वहीं सभी जिले के उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को अपने-अपने जिले में कोरोना की जांच की रफ्तार को बढ़ाने के लिए कहा गया है. रांची, जमशेदपुर और देवघर उपायुक्त और सीएस को विशेष रूप से एहतियात बरतने का निर्देश स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया है.

सोमवार को सभी जिलों में मॉक ड्रिल

बैठक में यह निर्देश दिया गया है कि रामगढ़, गिरिडीह, लातेहार, चतरा, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां में आरटी-पीसीआर लैब चालू करने के लिए आईसीएमआर से लाइसेंस की प्रक्रिया को जल्द पूरा करें. वहीं सोमवार को सभी जिले में मॉक ड्रिल किया जाएगा. मॉक ड्रिल के दौरान जिलों में उपलब्ध आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू, वेंटीलेटर को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है.

कोरोना को लेकर अस्पतालों को तैयारी करने के निर्देश

स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ट्रेंड लोगों को कोविड प्रबंधन, वेंटिलेटर और पीएसए प्लांट में प्रतिनियुक्ति का आकलन करने करें. इसके साथ ऑक्सीजन युक्त उपकरण, कोविड जांच किट की उपलब्धता, ऑक्सीजन सप्लाई प्रबंधन, रिफिलिंग, कंसंट्रेटर की आवश्यकता, दवाओं और टेलीमेडिसिन माध्यमों का आकलन करने का भी निर्देश दिया गया है. इन सभी चीजों की निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया गया है. कोविड नियंत्रण कक्ष का गठन करने के लिए कहा गया है.

एसएनएमसीएच के अधीक्षक ने मांगा कोरोना जांच किट

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में बुलाए गए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एसएनएमसीएच के अधीक्षक ने कोरोना जांच किट की मांग की. वहीं धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों में लगे अग्निशमन यंत्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही