Search

 
 
 

कोरोना : भाजपा जुटी डैमेज कंट्रोल में, नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा, जमीन पर उतरिए, आईटी सेल का सेवा ही संगठन हैशटैग अभियान

 

NewDelhi : खबर है कि कोरोना महामारी को लेकर बैकफुट पर आ गयी भाजपा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गयी है.  बता दें कि पिछले दिनों कई जगहों पर लोगों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच दिखाई नहीं दिये.  इस वजह से भाजपा की  आलोचना होने लगी और उनके नेताओं पर संकट के समय लोगों के साथ खड़े नहीं रहने का आरोप लगा.   कई जगहों पर तो लोगों ने नाराज होकर अपने स्थानीय भाजपा सांसद और विधायकों के लापता होने के पोस्टर भी लगाये.  लोगों की नाराजगी भांपते हुए भाजपा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गयी है.

लोगों की मदद करने की नसीहत

बता दें कि द इंडियन एक्सप्रेस  के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्यों के पदाधिकारियों और जिला नेताओं के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरने और लोगों की मदद करने की नसीहत दी.   भाजपा अध्यक्ष की फटकार के बाद आईटी सेल जो अब तक विपक्षी नेताओं पर हमला करने और सरकार की छवि चमकाने में जुटा था वह भी अब ट्विटर पर सेवा ही संगठन वाला हैशटैग चलाने में जुट गया है.

इसे">https://lagatar.in/scientists-warn-if-covid-vaccination-not-intensified-third-wave-will-come/67021/">इसे

भी पढ़ें :
वैज्ञानिकों">https://lagatar.in/scientists-warn-if-covid-vaccination-not-intensified-third-wave-will-come/67021/">वैज्ञानिकों

ने चेताया, कोविड वैक्सीनेशन तेज नहीं किया गया, तो छह-आठ महीने में आयेगी तीसरी लहर

 

भाजपा कार्यकर्ता लोगों को फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर बांटे

खबर है कि  भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष  नड्डा ने सभी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल पालन करने का आग्रह किया .  नड्डा ने  कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों को फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर बांटे और उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित करें. इस क्रम मं नड्डा ने कार्यकर्ताओं से  कहा है कि इस भीषण महामारी के दौरान जरूरतमंदों को दवा, भोजन और पीपीई किट भी बांटे जायें.

इसे">https://lagatar.in/scientists-warn-if-covid-vaccination-not-intensified-third-wave-will-come/67021/">इसे

भी पढ़ें
: कोरोना">https://lagatar.in/corona-vaccine-advice-of-nitin-gadkari-congress-is-taunt-on-modi/66704/">कोरोना

वैक्सीन : नितिन गडकरी की सलाह पर कांग्रेस का मोदी पर तंज, कहा, आपके बॉस सुन रहे हैं?

भाजपा अध्यक्ष  ने तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के पार्टी सांसदों से चर्चा की

जान लें कि बुधवार को भाजपा अध्यक्ष  ने तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के पार्टी सांसदों,  पार्टी अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ कोरोना महामारी के दौरान पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सेवा ही संगठन अभियान को लेकर चर्चा की थी.  मंगलवार को भी जे पी नड्डा ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के पार्टी सांसदों और नेताओं से भी चर्चा की थी.

पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 276059 नये मामले सामने आये हैं,  जबकि 3876 लोगों की मौत  होने की सूचना है. देश में अभी भी 32 लाख से ज्यादा मामले उपचाराधीन हैं. देश में अबतक करीब 2 लाख 83 हजार लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है.  अब तक करीब 2.57 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही