Search

दुमका में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 150 पॉजिटिव मरीज

Dumka: जिले में एक दिन में अबतक के सबसे अधिक 150 कोरोना के नये केस सामने आये हैं. दो चिकित्सकों समेत शहर के 38 लोग जहां कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं ग्रामीण इलाकों के 112 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने बताया कि डीएमसीएच के एक और जामा सीएचसी के एक चिकित्सक कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं. दुमका शहर के कुम्हारपाड़ा में पांच, सराय रोड के तीन, बंदरजोरी, रसिकपुर, बाबूपाड़ा, गिधनी पहाड़ी, बक्सी बांध, न्यू बाबूपाड़ा, बांधपाड़ा के दो-दो व्यक्ति और डीसी आवास, श्रीराम पाड़ा, आउटडोर स्टेडियम, सोनुआडंगाल, भागलपुर रोड, गौशाला रोड, जरूआडीह, रघुनाथगंज, खिजुरिया, महुआडंगाल, लाल पोखा, शिवपहाड़, दुधानी कुरूवा, बांधपाड़ा, सदर अस्पताल के डीटीसी व सेन्ट्रल जेल के एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

दुमका सदर के रगोडीह, सिमलदुमा, कनकनर, सुल्तानटीकर, कुरूवाचक, इंदरबनी, तेलियाचक, दुमका ब्लॉक और सदर प्रखण्ड क्षेत्र से सैम्पल देनेवाले बिहार के नालंदा, सुपौल व भागलपुर का एक-एक व्यक्ति और तमिलनाडू का एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है. जबकि जिले के 63 व्यक्ति गुरूवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं. अबतक जिले में 2,827 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. जिसमें से 1,932 ठीक हो चुके हैं. जबकि दुमका सदर के 486 समेत जिले में कोरोना के 868 एक्टिव मरीज हैं. बुधवार को जिले में 1,049 लोगों के कोविड टेस्ट के लिए सैम्पल लिया गया.

दुमका के जरमुण्डी प्रखण्ड के महुआ गांव में कोरोना विष्फोट हुआ है. नोनीहाट के सुखजोरा के पास स्थित 100 घरों वाले इस गांव में 24 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सीएस डॉ. अनंत कुमार झा ने बताया कि जरमुण्डी प्रखण्ड में 37 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिनमें से 24 महुआ गांव के रहनेवाले हैं. उन्होंने बताया कि नवाडीह के दो, बासुकीनाथ के दो और जरमुण्डी 9 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जामा प्रखण्ड में 22 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं. जिनमें पिपरा के तीन, घाघरा, उपर रेंगनी व बागझोपा के दो-दो, सीएचसी का एक व जामा के 12 व्यक्ति शामिल हैं. शिकारीपाड़ा के 15 व्यक्ति, सरैयाहाट में 10 लोग, रामगढ़ में 9 लोग, रानीश्वर के तीन व्यक्ति, काठीकुण्ड के कस्तूरबा विद्यालय के कर्मी सहित दो व्यक्ति और मसलिया के दो लोग भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//