Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिर पांव पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में देशभर में 843 नये मामले, झारखंड में एक की मौत, एक्टिव केस 5

Ranchi :  देश में कोरोना फिर से पांव पसार रहा है. 126 दिन बाद देशभर में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 843 नये मामले सामने आये हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोरोना के 5389 सक्रिय मरीज हैं. जबकि झारखंड में कोरोना के पांच सक्रिय मरीज है. वहीं संक्रमण से 86 वर्ष एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. मृतक जमशेदपुर का रहने वाला था.  वह कई बीमारियों से ग्रसित थे. उक्त व्यक्ति का टीएमएच हॉस्पिटल जमशेदपुर में इलाज चल रहा था. कोरोना के चपेट में आने से राज्य में अब तक 5333 लोगों की मौत हुई है. वहीं सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज केरल में है. यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 1665 है. जबकि महाराष्ट्र में 1029 और कर्नाटक में 584 संक्रमित मरीज हैं. (पढ़ें, 20">https://lagatar.in/truck-robbery-with-liquor-worth-20-lakhs-ranchi-police-arrested-three/">20

 लाख की शराब सहित ट्रक लूट मामला : रांची पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार)

इन राज्यों में हैं कोरोना के इतने सक्रिय मरीज

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7, बिहार में 2, चंडीगढ़ में 13, छत्तीसगढ़ में 7, दिल्ली में 148, गोवा में 68, गुजरात में 521, हरियाणा में 64, हिमाचल प्रदेश में 133, जम्मू कश्मीर में 65, झारखंड में 5, कर्नाटक में 584, केरल में 1665, लद्दाख में 4, मध्य प्रदेश में 26, महाराष्ट्र में 1029, ओडिशा में 95, पुडुचेरी में 69, पंजाब में 78, राजस्थान में 92, सिक्किम में 5, तमिलनाडु में 304, तेलंगाना में 268, उत्तराखंड में 17, उत्तर प्रदेश में 77 और पश्चिम बंगाल में 43 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-clash-between-police-pti-workers-bulldozer-action-at-imran-khans-house/">पाकिस्तान

: पुलिस-पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, इमरान खान के घर बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर छत से फायरिंग

देश के 19 राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामले

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : MGM">https://lagatar.in/allocation-of-20-20-crores-for-mgm-jamshedpur-dumka-medical-college-there-will-be-facility-of-500-beds/">MGM

जमशेदपुर-दुमका मेडिकल कॉलेज के लिए 20-20 करोड़ का आवंटन, 500 बेड की होगी सुविधा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही