Search

 
 
 

कोरोना इफेक्ट :  दूसरी पाली में बंद रहेगी रिम्स ओपीडी, मात्र 40 मरीज को मिलेगा परामर्श

 
Ranchi :  कोरोना अपना भयावह रूप दिखाने लगा है. बढ़ते संक्रमण से लोग अछूता नहीं है. कोरोना की चपेट में रिम्स के 500 के करीब कर्मचारी (डॉक्टर, नर्स और स्टाफ) आ चुके हैं. कार्यबल की कमी और संक्रमण के खतरे को देखते हुए दूसरी पाली में संचालित रिम्स की ओपीडी सेवा को बुधवार से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. ओपीडी को बंद करने के फैसले से पूर्व सभी विभागों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी, जिसके बाद निर्णय लिया गया है.

एक सप्ताह तक कोरोना की स्थिति का किया जायेगा आकलन

अगले एक सप्ताह की स्थिति का आकलन किया जायेगा. स्थिति ज्यादा खराब हुई तो पहली पाली की ओपीडी सेवा को भी बंद करने पर विचार किया जा सकता है. गौरतलब है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिम्स ओपीडी में मात्र 60 मरीजों को ही चिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है. पहली पाली में 40 जबकि दूसरी पाली में मात्र 20 मरीज का इलाज डॉक्टर के द्वारा ओपीडी में किया जा रहा है. दूसरी पाली की ओपीडी सेवा के बंद हो जाने के बाद अब 40 मरीज ही ओपीडी में इलाज करा सकेंगे. इसे भी पढ़ें – 38">https://lagatar.in/after-38-days-the-striking-workers-of-hec-returned-to-work/">38

दिन बाद एचइसी के हड़ताली कर्मी काम पर लौटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही