Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवी मुंबई के एक स्कूल में कोरोना विस्फोट, 16 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मास टेस्टिंग जारी

Advertisement
Advertisement
Mumbai :   दुनियाभर में हर दिन ओमिक्रॉन के नये मामले सामने आ रहे हैं. भारत में भी कोरोना के नये वैरिएंट का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है. घनसोली स्थित एक स्कूल के 16  छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ये सभी 8वीं से लेकर 11वीं तक के छात्र हैं.

 सभी छात्रों का करवाया जा रहा कोरोना टेस्ट

बता दें कि स्कूल में 500 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं. सभी छात्रों की जांच की जानी है.  स्कूल और प्रशासन पूरे स्कूल के बच्चों का कोरोना टेस्ट करवा रही है. जानाकारी के अनुसार, इस स्कूल में पढ़ रहे एक छात्र के पिता कुछ दिन पहले कतर से भारत लौटे थे. जब पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया तो स्कूल में पढ़ने वाला छात्र कोरोना पॉजिटिव निकला. इसे भी पढ़े : सपा">https://lagatar.in/akhilesh-said-on-income-tax-raids-on-personal-secretarys-bases-including-sp-leader-bjp-scared-after-seeing-defeat-now-ed-cbi-will-also-come/">सपा

नेता सहित पर्सनल सेक्रेटरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पर बोले अखिलेश, हार देख भाजपा डरी, अब ED, CBI भी आयेंगे  

स्कूल में की जा रही है मास टेस्टिंग 

छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 13 दिसंबर को उसके संपर्क में आने वाले सभी बच्चों का टेस्ट करावाया गया. जिसमें सात स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इसके बाद उस स्कूल के सभी स्टूडेंट्स की जांच की गयी.  जिसमें  9 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.  कुल मिलाकर स्कूल के 16 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.  इतनी भारी मात्रा में स्टूडेंस्ट के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद स्कूल में मास टेस्टिंग जारी है. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/temperature-falling-continuously-in-jharkhand-cold-will-increase-from-december-20-21-chances-of-rain/">झारखंड

में लगातार गिर रहा पारा, 20 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार

महाराष्ट्र से मिल रहे सबसे ज्यादा केस

संक्रमण की दूसरी लहर का सबसे बुरा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला था. अब भी सबसे ज्यादा मामले यही से आ रहे हैं. देश में अब तक के कुल 113 केस पाये गये हैं. UP के गाजियाबाद तक यह वायरस पहुंच चुका है. बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 902 नये मामले सामने आये थे.  इनमें से 8 लोगों में कोरोना के नये वैरियंट (ओमिक्रॉन) पाये गये थे. इसे भी पढ़े : पटना">https://lagatar.in/raid-on-engineers-hideout-in-patna-50-lakh-cash-recovered/">पटना

में इंजीनियर के ठिकाने पर छापेमारी, 50 लाख नकद बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही