Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल में कोरोना विस्फोट, कस्तूरबा की 18 छात्राएं मिली पॉजिटिव

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड में भी कोरोना विस्फोट हुआ है. गुरुवार को चांडिल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली 125 छात्राओं की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया, जांच के क्रम में विद्यालय की 18 छात्राओं का सैंपल का रिजल्ट पॉजिटिव निकला है. बड़ी संख्या में छात्राओं का सैंपल पॉजिटिव निकलने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया है. सभी को कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-forest-department-on-high-alert-regarding-sendra-investigation-will-be-done-at-11-checkposts/">जमशेदपुर

: सेंदरा को लेकर वन विभाग हाई अलर्ट पर, 11 चेकनाकों पर होगी जांच

आइसोलेशन में रखी गई है छात्राएं

इस संबंध में चांडिल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ  एचएस शेखर ने बताया कि जांच के क्रम में 18 छात्राओं का सैंपल पॉजिटिव मिला है. उन्होंने बताया कि किसी भी छात्रा में किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन उनका सैंपल का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं को छात्रावास में ही आइसोलेशन पर रखा गया है. सभी को दवाई मुहैया करा दी गई है. सात दिनों के बाद सभी छात्राओं की फिर से जांच की जाएगी. उन्होंने छात्राओं के साथ आम लोगों को भी सतर्कता बरतने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही