Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना में कोरोना विस्फोट, नालंदा मेडिकल कॉलेज के 84 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

Advertisement
Advertisement
Patna :   बिहार में एक बार फिर कोरोना पांव पसार रहा है. पटना के दूसरे सबसे बड़े हॉस्पिटल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में कोरोना विस्फोट हुआ है. हॉस्पिटल के 84  जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. हॉस्पिटल में भारी संख्या में डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित पाये जाने की वजह से स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया है. किसी भी संक्रमित मरीज में कोरोना के एक भी लक्षण नहीं पाये गये हैं. हालांकि सभी कोरोना संक्रमित मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

अब तक 96 स्टूडेंट और डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

एनएमसीएच अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 194  लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गयी थी. जिसमें 84 स्टूडेंट और जूनियर डॉक्टर संक्रमित पाये गये हैं. वहीं शनिवार को 12 चिकित्सक संक्रमित पाये गये थे. अब तक एनएमसीएच के 96 मेडिकल स्टूडेंट और जूनियर डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसे भी पढ़े : पटना">https://lagatar.in/patna-hiva-collides-with-police-patrolling-vehicle-3-policemen-killed/">पटना

: हाइवा ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

बिहार में सोमवार को मिले कोरोना के 344 नये मरीज

बिहार में कोरोना तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को बिहार में 344 नये कोरोना मरीज पाये गये हैं. इसके बाद राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 1385 हो गयी है. सोमवार को पटना में सबसे ज्यादा 160  नये मामले दर्ज किये गये. इसे भी पढ़े : क्यों">https://lagatar.in/why-are-the-voices-against-the-land-ownership-scheme-it-will-be-implemented-across-the-state-after-the-completion-of-the-pilot-project-in-khunti/">क्यों

उठने लगे हैं भूमि स्वामित्व योजना के विरोध में स्वर, खूंटी में पायलट प्रोजेक्ट पूरा होने पर राज्यभर में किया जायेगा लागू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही