Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में कोरोना:  गुरुवार से तीन दिन का विशेष अभियान, लगाए गए प्रतिबंधों का सख्ती से पालन का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है. इसे ध्यान में रखते हुए इसकी रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का पालन सख्ती से कराया जाएगा. राज्य सरकार ने इसके लिए गुरुवार से तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बुधवार को सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का आदेश जारी कर दिया.मालूम हो कि बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चार जनवरी को कई प्रतिबंध लगाए गये थे. इस आदेश का हवाला देते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें-पूर्वी">https://lagatar.in/east-singhbhum-district-administration-started-griha-sanjeevani-service-oxygen-concentrator-will-be-provided-at-home/">पूर्वी

सिंहभूम जिला प्रशासन ने गृह संजीवनी सेवा शुरु की, घर पर मुहैया कराए जाएंगे ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

रिपोर्ट भी भेजने का निर्देश

13 जनवरी से इसके लिए लगातार तीन दिनों तक पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जाए. इस दौरान दुकानों, अस्पतालों, पुलिस लाइन और जेल सहित भीड़भाड़ वाले जगहों पर प्रतिबंधों और नियमों का पालन हो रहा है या नहीं की जांच करें. विशेषकर यह देखा जाए कि लोगों द्वारा मास्क पहना जा रहा है या नहीं. मुख्यसचिव ने डीएम, एसएसपी और एसपी को आदेश दिया है कि वह स्वयं या अधीनस्थ पदाधिकारियों का दल गठित कर इस आदेश का पालन सख्ती से सुनिश्चित कराएं. उन्होंने प्रतिदिन जांच किए गए व्यक्तियों की संख्या और उनसे वसूली गयी रकम को लेकर रिपोर्ट भी भेजने का निर्देश दिया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही