Search

ब्राजील में Corona : 5 दिन में 4 लाख नये केस मिले, दुनिया में 12.28 करोड़ हुई मरीजों की तादाद

Lagatar Desk : ब्राजील में Corona का कहर. कोविड-19 वायरस फिर से पूरी दुनिया में अपने पांव फैला रहा है. ब्राजील में पिछले 5 दिनों में कोविड-19 के 3.93 लाख नये मामले सामने आये हैं. यहां 17 मार्च को सबसे ज्यादा 90830 मामले सामने आये थे. शुक्रवार को 89409 मामले मिले. कोरोना पीड़्त 2730 लोगों की मौत भी हो गयी. ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देशों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/odisha-ban-on-playing-holi-due-to-corona-many-states-issued-guidelines/40113/">कोरोना

के चलते ओडिशा ने होली खेलने पर लगायी रोक,कई अन्य राज्यों में पाबंदी बढ़ी

ब्राजील में Corona से फिर मचा हड़कंप

फ्रांस ने एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के उपयोग को सीमित कर दिया है. वहां 55 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को ही यह वैक्सीन दी जायेगी. फ्रांस समेत कई यूरोपीय देशों ने ब्लड क्लॉटिंग की रिपोर्ट के बाद इस वैक्सीन पर रोक लगा दी थी. फ्रांस ने यह फैसला तब किया है, जब यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने गुरुवार को ही एस्ट्राजेनेका को सुरक्षित और प्रभावी बताया था.

आयरलैंड ने भी एस्ट्राजेनेका पर से प्रतिबंध हटाया

इस बीच आयरलैंड ने भी एस्ट्राजेनेका से प्रतिबंध हटा दिया है. नेशनल इम्यूनाइजेशन एडवाइजरी कमेटी ने शुक्रवार को बताया कि 18 साल अथवा इससे ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया गया है. यहां भी साइड इफेक्ट के मामले मिलने के बाद एस्ट्राजेनेका को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लगवायी वैक्सीन

इधर शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, ‘मैंने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का अपना पहला डोज ले लिया है. वैज्ञानिकों, NHS कर्मचारियों और वॉलंटियर्स समेत उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने ऐसा करने में मदद की. हम जिस चीज को मिस कर रहे हैं, अपने जीवन में उसे वापस पाने के लिए वैक्सीन ही सबसे अच्छी चीज है. चलिए टीका लगवायें.’

फिनलैंड ने 1 हफ्ते के लिए इस्तेमाल रोका

एस्ट्राजेनेका को WHO और यूरोपियन यूनियन (EU) की क्लीनचिट के बाद भी फिनलैंड ने वैक्सीन के इस्तेमाल को 1 हफ्ते रोकने का फैसला लिया है. फिनिश इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड वेलफेयर के प्रवक्ता ने कहा कि EU ने इस वैक्सीन को सुरक्षित बताया है, लेकिन हम जांच पूरी होने तक इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे.

12.28 करोड़ हुए दुनिया में कोरोना के मरीज

ब्राजील में Corona के बढ़ते प्रसार से दुनिया में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12.28 करोड़ से ज्यादा हो गयी है. पिछले 24 घंटे में नये संक्रमित मरीजों की संख्या 5.05 लाख है. www.worldometers.info/coronavirus">https://www.worldometers.info/coronavirus/">www.worldometers.info/coronavirus

के मुताबिक 9 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है. अब तक ठीक होनेवालों की संख्या 9 करोड़ 90 लाख से ज्यादा है. मरनेवालों का कुल आंकड़ा 27 लाख 12 हजार से ज्यादा है. पूरी दुनिया में फिलहाल 2 करोड़ 11 लाख से ज्यादा संक्रमितों का इलाज चल रहा है.

टॉप-10 देश, जहां सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

           देश              संक्रमित            मौतें             ठीक हुए
  • अमेरिका        30,425,787      554,104       22,610,325
  • ब्राजील          11,877,009       290,525      10,383,460
  • भारत            11,554,895      159,594       11,105,149
  • रूस              4,437,938         94,267        4,049,373
  • ब्रिटेन            4,285,684        126,026        3,621,493
  • फ्रांस            4,181,607         91,679          278,263
  • इटली           3,332,418        104,241       2,671,638
  • स्पेन             3,212,332         72,910        2,945,446
  • तुर्की           2,971,633         29,864         2,788,757
  • जर्मनी         2,645,186         75,073         2,401,700
इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/mask-awareness-campaign-fails-in-palamu-90-people-are-not-following-instructions/40068/">पलामू

में मास्क जागरुकता अभियान फेल, 90% लोग नहीं मान रहे निर्देश

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp