Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के शक्ति मंदिर में कोरोना, धारा 144 का भारी असर, भक्तों की भीड़ कम

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : कोरोना और धारा 144 का असर धनबाद के सुप्रसिद्ध शक्ति मंदिर में भी दिखा . इस साल भक्तों की भीड़ कम देखी गई.  हर साल के पहले दिन यहां भारी भीड़ जुटती है. लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हुआ. पहले की तुलना में कम पर हजारों लोगों ने वर्ष के प्रथम दिन माता के दर्शन कर नए वर्ष की शुरुआत की. कोरोना वायरस तथा धारा 144 का भारी असर रहा. पहले भक्त कई किलोमीटर की लाइन में लगकर माता के दर्शन की प्रतीक्षा करते थे, वही आज भक्तों की कमी रही .

कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दर्शन

मंदिर कमेटी के सचिव अरुण भंडारी ने लगातार को बताया कि ओमीक्रोम के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा धारा 144 लागू है, जिसका मंदिर कमेटी पालन करने की कोशिश कर रही है. कमेटी के द्वारा भक्तों को सामाजिक दूरी, मास्क तथा सेनीटाइजर के साथ मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मंदिर में एक साथ दर्जन भर भक्तों की टोली बनाकर माता के दर्शन कराया जा रहा है . प्रथम टोली के बाद द्वितीय, तृतीय टोलियों को क्रमबद्ध तरीके से माता के दर्शन कराया जा रहा है. दर्शन के लिए दो द्वार बनाए गए हैं, जिससे प्रथम द्वार से भक्त मंदिर के अंदर प्रवेश कर माता के दर्शन कर रहे हैं और दूसरे द्वार से उन्हें मंदिर परिसर से बाहर की ओर निकाला जा रहा है . जिससे मंदिर परिसर में भीड़ लगने की आशंका नहीं है.

 चढ़ावा तथा भोग वितरण पर रोक

मंदिर में चढ़ावे पर रोक लगा दी गई है . इसके साथ ही मंदिर कमेटी के द्वारा भक्तों के बीच बांटे जाने वाले महाभोग भी इस बार नहीं बांटा जा रहा है. मंदिर कमेटी ने मंदिर के मुख्य द्वार पर धारा 144 की जानकारी देते हुए बैनर लगाया है. जिसमें भक्तों से आग्रह किया गया है कि धारा 144 पूरे जिले में लागू है. भक्त किसी भी तरीके का चढ़ावा या प्रसाद मंदिर के भीतर लेकर नहीं आएं. यह भी पढें :">https://lagatar.in/sad-news-in-the-new-year-stampede-in-mata-vaishno-devi-temple-building-12-killed-many-injured/">

नये साल में दुखद खबर, माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में मची भगदड़, 12 की मौत, कई घायल     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही