Search

 
 
 

कोरोना से अछूता : पोटका प्रखंड के नुआगांव में अब तक कोरोना ने नहीं दी दस्तक

 
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के नुवागांव में अब तक कोरोना ने दस्तक नहीं दी है. जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर हाता चौक से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में लगभग 110 घर हैं. यहां की आबादी 550 है. इस गांव के लोग काफी जागरूक हैं. यही वजह है कि 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो गया है. नुआगांव के 42 वर्षीय उत्पल मंडल ने बताया की ठंड से उन्हें सर्दी और खांसी महसूस हुई तो उन्होंने गांव के ही चिकित्सक से दवा ली. अब ठीक हैं. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-ineffective-no-effect-of-third-wave-of-corona-in-sopodera-village-more-patients-of-cold-cough-fever/">कोरोना

बेअसर : सोपोडेरा गांव में कोरोना की तीसरी लहर का असर नहीं, सर्दी, खांसी, बुखार के अधिक मरीज
गांव में महिला समेत दो लोग खांसी-सर्दी से पीड़ित हैं. 56 वर्षीय प्रदीप कुमार डे के अनुसार उन्हें ठंड के साथ तेज बुखार होने पर उन्होंने गांव के चिकित्सक से दवा ली. वहीं गांव की एक महिला 45 वर्षीय निर्मला मुडी सर्दी जुकाम से ग्रसित मिली. उन्होंने स्थानीय चिकित्सक से दवा लेने की बात स्वीकार की. गांव में कोरोना जांच के लिए कोई टीम नहीं पहुंची है. लोग सामान्य तौर पर अपनी जीविका में लगे हैं. गांव के लोग जहां साफ-सफाई के प्रति जागरूक हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही