Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में फिर बढ़े कोरोना संक्रमित, 4355 की जांच में मिले छह पॉजिटिव

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/covid19-4-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> Jamshedpur: जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्‍या सोमवार को फिर बढ़ गई. 4355 सैंपल की जांच में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल छह मरीज मिले. जिसमें मानगो एवं बारीडीह से दो-दो तथा जुगसलाई एवं साकची से एक-एक मरीज शामिल है. सोमवार को आठ मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 27 पहुंच गया है. सोमवार को जिले के अलग-अलग सेंटरों से कुल 4800 सैंपल लिए गए. जिसमें रैपिड एंटिजन टेस्ट के 2336, ट्रूनेट के 1677 तथा आरटीपीसीआर के 767 सैंपल शामिल हैं.

स्लॉट की बुकिंग कल शाम 5 बजे तक खुली रहेगी

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में टीकाकरण नहीं होगा. हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में कल 130 केन्द्रों पर टीका दिया जाएगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग-सह-एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने जिले के सभी लोगों से अपील की और कहा कि वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण कराएं. उन्‍होंने कहा कि जिले में पर्याप्त संख्या में कोविड वैक्सीन का डोज उपलब्ध है, साथ ही सभी वैक्सीन सेंटर वॉक इन मोड में भी संचालित किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग शुुरू है. इसके लिए स्लॉट की बुकिंग कल शाम 5 बजे तक खुली रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही