Search

 
 
 

कोरोना संक्रमित सिनेमेटोग्राफर Johny Lal की हुई मौत, R Madhvan और Tushar Kapoor ने दी श्रद्धांजलि

 

LagatarDesk: बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) रहे Johny Lal हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गये थे. ऐसे में होम क्वारंटीन होकर वो घर पर ही अपना इलाज करवा रहे थे. लेकिन बुधवार को Johny Lal ने मुंबई में अपने घर पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. Johny पिछले दो हफ्तों से कोरोना‌ महामारी से जूझ रहे थे.

अस्पताल में एडमिट होने से पहले ही हो गई थी मौत

वेस्टर्न इंडिया सिनेमाटोग्राफर्स एसोसिएशन (WICA) के सेक्रेटरी Rajan Singh ने Johny Lal की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की. Rajan Singh ने बताया कि उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया था.

भाई ने की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी

सिनेमाटोग्राफर Johny Lal जाने-माने डीओपी Kabir Lal और Aamir Lal के भाई थे. Johny Lal ने पिछले महीने अपने अपकमिंग फिल्म के लिए उत्तर भारत के इलाकों और मुंबई में शूटिंग की थी. खबरें हैं कि मुंबई में इसी फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के दौरान ही Johny Lal बीमार पड़े थे. ऐसे में उन्हें फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी थी. इसके बाद उनके सिनेमेटोग्राफर भाई Aamir Lal ने फिल्म के आगे की शूटिंग पूरी की थी.

Tushar Kapoor और R Madhvan ने भी दी श्रद्धांजलि

R Madhvan स्टारर  फिल्म `रहना है तेरे दिल में` और Tushar Kapoor स्टारर फिल्म `मुझे कुछ कहना है` जैसी फिल्मों की सिनेमाटोग्राफी Johny Lal ने की थी. एक्टर R Madhvan और Tushar Kapoor दोनों ने ही सोशल मीडिया पर Johny Lal की मौत पर गहरा अफसोस जताते हुए भावुक शब्दों में अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/mujhe-kuch-kehna-hai.jpg"

alt="" class="wp-image-53470" />

इन दोनों के अलावा Johny ने Salman Khan और Govinda स्टारर हिट फिल्म `पार्टनर`, `ओम जय जगदीश`, `वीरे की वेडिंग`, `कल किसने देखा है`, `जीना सिर्फ मेरे लिए` `शादी से पहले`, `शादी नंबर 1`, `वेल्लापंती, `फूल ऐन फाइनल`, `हॉर्न ओके प्लीज`, `वादा`, `लकीर`, `तेरा वादा`, `वर्जिन भानुप्रिया` जैसी ढेरों फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही