Search

 
 
 

झारखंड में कोरोना जांच दर घटा, अब 400 रुपए में होगी जांच

 
Ranchi: सूबे के निजी जांच घरों में कोरोना के जांच दर का निर्धारण करते हुए हैं 400 रुपया तय किया गया है. गौरतलब है कि झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 वायरस के परीक्षण की अनुमति निजी क्षेत्र की जांच प्रयोगशाला को RT-PCR के विधि से प्रदान किए जाने के बाद 800 रुपए प्रति जांच की दर परीक्षण की अनुमति प्रदान की गई थी. इसे भी पढ़ें- ओडिशा">https://lagatar.in/corona-official-check-rate-in-jharkhand-is-double-than-odisha-yet-investigation-house-is-getting-arbitrary/8439/">ओडिशा

से दुगुनी है झारखंड में कोरोना की सरकारी जांच दर, फिर भी मनमाना वसूल रहे जांच घर

घर से सैंपल लेने के एवज में अतरिक्त दो सौ रुपए का करना होगा भुगतान

मरीज के निवास स्थान से RT-PCR सैम्पल संग्रहण किए जाने के एवज में दो सौ रुपया अतिरिक्त निर्धारित किया गया है. रैपिड एंटीजन टेस्ट से नेगेटिव सिंप्टोमेटिक मरीजों का जांच RT-PCR से करना अनिवार्य है. निजी प्रयोगशाला को यह भी निर्देश दिया गया है कि जांच रिपोर्ट संबंधित व्यक्तियों को उनके मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप, ईमेल पर तत्काल उपलब्ध कराया जाए. इसे भी देखें-
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही