Search

 
 
 

धनबाद में तेज होगी कोरोना जांच की रफ्तार

 
Dhanbad : कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है. जांच में तेजी और वायरस से बचाव के लिए प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों की जांच हो रही है. शहर से लेकर विभिन्न चेक पोस्ट तक शिविर लगाकर जांच की जा रही है. जिला महामारी नियंत्रण के नोडल पदाधिकारी डॉ राजकुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जांच की रफ्तार और तेज की जाएगी. जिले में जांच किट की पर्याप्त व्यवस्था है. 40 हजार से ज्यादा जांच किट उपलब्ध हैं, जिससे जांच की रफ्तार को बढ़ाया जा सकता है.

        रिकवरी रेट अच्छी, अब 511 एक्टिव मरीज

उन्होंने कहा कि धनबाद में रिकवरी रेट भी अच्छी दिख रही है. 9 जनवरी को 184 और 10 जनवरी को 210 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर घर वापस लौट चुके हैं. जिले में 511 एक्टिव मरीज है. डॉ सिंह ने एहतियात के तौर पर कुछ खास चीजों पर अमल करने को कहा है. उन्होंने कहा कि खांसी या छींक आने पर अपने मुंह को टिशू पेपर से कवर करें और उसे तुरंत किसी बंद डस्टबिन में फेंक दें. बुखार, खांसी और सांस लेने में समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. चिकित्सक से सलाह लेते वक्त मुंह को मास्क या कपड़े से ढका होना चाहिए.

   कोरोना मरीज किसी अन्य के पास न जाएं

कोरोना वायरस के मरीज अपना ध्यान रखें और किसी अन्य व्यक्ति के नजदीक न जाएं. उन्होंने सलाह दी कि बार-बार आंख, मुंह या नाक को न छुएं. यदि ऐसा करते हैं तो साबुन या सैनिटाइजर से हाथ अच्छी तरह साफ करें. उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा राह चलते जहां-तहां नहीं थूकने की भी सलाह दी है. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fight-with-card-holder-who-went-to-take-ration-in-kanko/">धनबाद

:  कांको में राशन लेने गए कार्डधारी के साथ मारपीट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही