Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मधुपुर में लोकतंत्र के जज्बे के आगे हारा कोरोना, पिछले सारे रिकार्ड टूटे, 71.60 फीसदी मतदान

Advertisement
Advertisement

Madhupur: मधुपुर में लोकतंत्र के उत्साह के आगे कोरोना हार गया. कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग अपने घरों से निकले और मताधिकार का प्रयोग किया. मधुपुर में हुए विधानसभा चुनावों के अबतक का सारा रिकार्ड यहां के मतदाताओं ने तोड़ दिया. शाम 6 बजे तक 71.60 फीसदी मतदान हुआ. धीमी शुरुआत के साथ शुरु हुआ मतदान प्रतिशत दोपहर तक तेजी से बढ़ने लगा. सुबह 9 बजे तक सिर्फ 10.4 फीसदी वोटिंग हुई थी. इसके बाद सुबह 11 बजे तक 35.61 फीसदी वोटिंग हुई. दोपहर 1 बजे तक 53.67 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 63.64 फीसदी वोटिंग हुई. शाम 5 बजे पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गये. 5 बजे तक 71.60 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी. शाम 6 बजे मतदान खत्म होने तक 71.60 फीसदी वोट पड़े. मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम सील कर स्ट्रांग रूम में भेजे जा रहे हैं.

447 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग

मधुपुर में 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में 60.76 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2014 के चुनाव में 70 फीसदी वोट पड़े थे. 2019 में वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 74 फीसदी हो गया था. इस बार कोरोना संक्रमण के कारण वोटिंग प्रतिशत घटने का आसार थे, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से अपने वोटिंग प्रतिशत बढ़ गया. मधुपुर विधानसभा के 447 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. मतदाताओं ने बीजेपी के गंगा नारायण सिंह और जेएमएम के हफीजुल हसन समेत 6 प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में बंद कर दिया है. यह ईवीएम 2 मई को खुलेंगे तब पता चलेगा कि जनता ने किसके सिर पर जीत का सेहरा सजाया है.

6 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद, 2 को काउंटिंग

उपचुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. 245 बूथों पर वेबकास्टिंग से नजर रखी जा रही थी. वहीं 17 आदर्श मतदान केंद्र और 3 महिला मतदान केंद्र बनाये गये थे. मधुपुर के 447 बूथों पर मतदान हो रहा है. उपचुनाव के नतीजे 2 मई को नतीजे आएंगे. इस बार उपचुनाव में 6 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. भाजपा और झामुमो के प्रत्याशियों को छोड़ कर बाकी सभी प्रत्याशी निर्दलीय हैं.

सुरक्षा और स्वच्छता के बीच मतदान संपन्न

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों और मतदाताओं के स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए पीपीई किट, सैनिटाइजर, ग्लव्स, मास्क, हैंड वॉश, थर्मल स्कैनर और फेस शील्ड की व्यवस्था की गई थी ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें. सभी मतदान केंद्रों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सर्कल बनाया गया था. यहीं खड़े होकर मतदाता अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे. वहीं मतदान केंद्र में जाने से पहले मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराये गये और थर्मल स्कैनर से जांच की गई.

छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण

एक दो छिटपुट घटनाओं को छोड़कर उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. जाभागुड़ी पंचायत के बूथ नंबर 77 में बीजेपी और जेएमएम कार्यकर्ताओं में झड़प हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया. वहीं बीजेपी के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि बैजूटांड़ बूथ के पोलिंग एजेंट को हटाकर साबिर खान और फिरोज खान नाम के व्यक्ति ने वहां कब्जा जमा लिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही