Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CORONA: सरकारी चिकित्सा संस्थानों की OPD हो बंद, झासा ने सीएम से की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में 1057 नए मरीज मिले हैं. बढ़ते संक्रमण एवं नए वैरिएंट की आशंका को देखते हुए झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन (JHASA) ने सीएम हेमंत सोरेन से मांग की है कि राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों के बाह्य विभाग (OPD) को बंद किया जाये. हालांकि आपातकालीन सेवा सुचारु रूप से चले इस बात को झासा ने ध्यान में रखा है. ताकि मरीजों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो. इसे भी पढ़ें-LAGATAR">https://lagatar.in/lagatar-impact-rims-first-year-exam-will-now-be-online/">LAGATAR

IMPACT: रिम्स फर्स्ट ईयर की परीक्षा अब होगी ऑनलाइन, 40 छात्र हैं कोरोना संक्रमित

बिहार में चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों को दो बार मिली प्रोत्साहन राशि

झारखंड राज्य हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ बिमलेश सिंह ने सीएम से मांग की है कि राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को पिछले वर्ष की तरह इस वित्तीय वर्ष में भी प्रोत्साहन राशि दी जाये. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार में कोरोना काल में सेवा देने वाले चिकित्सा कर्मियों, पारा मेडिकल कर्मियों को दो बार प्रोत्साहन राशि दिया गया है. क्योंकि महामारी की इस घड़ी में भी हम सभी लोग जान जोखिम में डालकर मानव सेवा का काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/will-there-be-a-lockdown-in-bihar-or-not-cm-nitish-kumar-will-decide-after-the-meeting-on-tuesday/">बिहार

में लॉकडाउन होगा या नहीं, सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को बैठक के बाद लेंगे निर्णय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही