Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य के 9 जिलों में 85% ग्रामीण संक्रमित, ट्रेस एंड ट्रीट अभियान में मिले कोरोना मरीज

Advertisement
Advertisement

Ranchi : कोरोना संक्रमण ने जहां शहरों में तबाही मचाई है. वहीं अब ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है. बड़ी संख्या में बाहर से लोग गांव लौटे हैं. ऐसे में राज्य सरकार गांव के लोगों की बीच संक्रमण का दायरा का पता लगाने में जुटी हुई है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में ट्रेस एंड ट्रीट अभियान चलाया जा रहा है. 25 मई से शुरू हुआ अभियान पांच जून तक चलेगा. इसके लिए 8600 टीम का गठन किया गया है, जिसमें सहिया, सेविका और नर्स भी शामिल हैं. इस अभियान में शिक्षकों का भी सहयोग लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें - पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-said-babulal-marandi-nishikant-dubey-and-sunil-tiwari-threaten-their-lives/76338/">पंकज

मिश्रा ने कहा- बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी से उन्हें जान का खतरा (देखें Video)

राज्य के 9 जिले में संक्रमण की दर 85%

तीन दिन से चल रहे इस अभियान में राज्य के 9 जिले में संक्रमण के मामले अधिक हैं. इनमें बोकारो, साहिबगंज, रांची, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, गिरिडीह, गढ़वा, गुमला और लातेहार के पंचायत और गांवों में लोग संक्रमित मिले हैं.

27 मई को 10 लाख से अधिक घरों का हुआ सर्वे

27 मई को ट्रेस एंड ट्रीट अभियान के तहत राज्य के 10 लाख 88 हजार 920 घरों का सर्वे किया गया था. इनमें 55 लाख 15 हजार 530 लोगों तक टीम पहुंची. इनमें 36 हजार 116 लोगों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए अनुशंसित किया गया. जांच में 7 लोगो कोरोना संक्रमित मिले हैं. आईईसी के वरीय प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे अभियान के दौरान 9 जिले में 85% ग्रामीण संक्रमित मिले हैं. उन्होंने कहा कि गांव को हॉटस्पॉट नहीं बनने दिया जाएगा, नहीं तो कोरोना और खतरनाक हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें - पांच">https://lagatar.in/five-ias-officers-transferred-manish-ranjan-becomes-secretary-rural-development-nancy-sahay-ceo-of-jslps/76606/">पांच

IAS अफसरों का तबादला, मनीष रंजन बने ग्रामीण विकास के सचिव, नैंसी सहाय जेएसएलपीएस की CEO

होम आइसोलेशन किट का किया जा रहा वितरण

93 हजार 323 लोगों को होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) दिया गया है, जबकि 27 मई को 1927 होम आइसोलेशन किट का वितरण किया गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही