Search

 
 
 

देश के 16 राज्यों में बढ़ें कोरोना मरीज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जतायी चिंता

 

New Delhi: देश में अभी भी कोरोना संक्रमण और इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि पिछले दो दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीसी कर बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, असम, जम्मू और कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिदिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता जतायी है.

इन राज्यों में कम हो रही संक्रमितों की संख्या

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार,  महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में निरंतर कमी आ रही है.

घरों में ही ईद मनाने की अपील

इधर राहत की खबर यह है कि जकार्ता से ऑक्सीजन कंटेनर भारत पहुंच गया है. दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने लोगों से अपील की है कि वो इस बार अपने ही घर में ईद मनाएं. जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्रीनगर में एक शख्स ने फ्लोटिंग एंबुलेंस की सुविधा शुरू की है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में वैक्सीन की कमी की वजह से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगने वाली वैक्सीन पर फिलहाल रोक लगाई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही