Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना से RMC की 20 करोड़ की विकास योजना पर लगा ब्रेक

Advertisement
Advertisement

Ranchi : कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन का सीधा असर विकास योजनाओं पर भी पड़ रहा है. इसमें वैसी योजना शामिल है, जिससे राजधानी का विकास और सौंदर्यीकरण का काम होना था. इसमें बड़ा तालाब, जयपाल सिंह स्टेडियम का सौंदर्यीकरण और कांके अर्बन हाट पुननिर्माण शामिल हैं. तीनों योजनाएं मिलाकर कुल 18 करोड़ की है. हालांकि उम्मीद है कि जैसे ही कोरोना संक्रमण की दर घटती है, तो निगम इन योजनाओं पर काम शुरू करेगा.

12 करोड़ खर्च कर अधूरे अर्बन हाट का निर्माण कराएगा निगम

कांके में फिर से अर्बन हाट निर्माण का बजट 17 करोड़ रुपये रखा गया है. अब तक अर्बन हाट पर पांच करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. बाकी बचे 12 करोड़ से अधूरे निर्माण को रांची नगर निगम पूरा कराएगा. फरवरी में ही अर्बन हाट के निर्माण के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया तेज हुई थी.

इसे भी पढ़ें - चतरा">https://lagatar.in/tpc-area-commander-arrested-from-chatras-lavalong-30-cartridges-including-american-made-rifle-recovered/81304/">चतरा

के लावालौंग से टीपीसी एरिया कमांडर गिरफ्तार, अमेरिकन मेड रायफल समेत 30 कारतूस गोली बरामद

बची हुई 4.32 रुपये से होगा बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण का काम

मार्च 2021 को बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण का बचा काम जल्द शुरू होने की बात हुई थी. कहा गया था कि सौंदर्यीकरण के अधूरे काम पहले फेज में बची राशि से किया जाएगा. बची हुई राशि करीब 4.32 करोड़ हैं. इस राशि से तालाब के चारों ओर बाकी पड़े पाथवे का काम पूरा किया जाएगा. संक्रमण की रफ्तार तेज पकड़ने के बाद से ही यह काम पूरी तरह से रुक गया है.

इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-is-now-on-the-path-of-unlock-the-process-will-start-in-five-phases-the-government-has-issued-guidelines/81241/">महाराष्ट्र

अब Unlock की राह पर, पांच चरणों में शुरू होगी प्रक्रिया, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

4.53 करोड़ रुपये खर्च कर होगा जयपाल सिंह स्टेडियम सौंदर्यीकरण

20 फरवरी को ही यह सूचना मिली थी कि राजधानी के बीचों-बीच स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम को निखारने पर सरकार 4.53 करोड़ रुपये खर्च करेगी. नगर विकास विभाग ने इसकी मंजूरी दी है. 3 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं. इसमें मारंग गोमके जयपाल सिंह की हॉकी खेलते हुए आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी. स्टेडियम में झारखंड की संस्कृति दिखाने के लिए कलाकृतियां भी लगाई जाएंगी. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भी इस काम पर ब्रेक लगा दिया.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही