के वायनाड में राहुल गांधी, प्रियंका का रोड शो और जनसभा, कहा, भाजपा लोकतंत्र का सिर कुचल रही है, हमें डरा नहीं सकती
राज्यभर में कोविड वैक्सीन की कमी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से झारखंड के लिए 50 हजार डोज वैक्सीन की मांग की गयी है. ताकि राज्य में लोगों को कोरोना का टीका मिल सके. लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक राज्य को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया गया है. जिससे टीकाकरण पूरी तरह से प्रभावित है. राज्य में 12 से 14 साल के बच्चों की आबादी 15 लाख 90 हजार है. इनमें 67% बच्चों को पहला डोज जबकि 39% बच्चों को दूसरा डोज का टीका लगाया गया है. वहीं 15 से 17 साल के 23 लाख 98 हजार को टीका देने का लक्ष्य विभाग ने रखा है. इनमें 67% को पहला, जबकि 47% को दूसरा डोज का टीका लगाया गया है.कोविड पॉजिटिव के सैंपल का जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का निर्देश
राज्य में कोरोना संक्रमितों के सैंपल का जीनोम सिक्वेंसिंग कराने का निर्देश दिया गया है. ताकि यह पता चल सके कि कोरोना के किस स्ट्रेन की चपेट में लोग आ रहे हैं. लेकिन रिम्स से मिली जानाकरी के मुताबिक, यहां के जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स विभाग में अभी जीनोम सिक्वेंसिंग नहीं हो रहा है. पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सिक्वेंसिंग के लिए 96 सैंपल की जरूत पड़ती है. लेकिन विभाग में अभी 20 सैंपल ही हैं. ऐसे में पॉजिटव सैंपल की संख्या बढ़ेगी तभी सिक्वेंसिंग होगी. इसे भी पढ़ें -राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-sports-scam-hc-ordered-cbi-probe-result-zero-even-after-one-year/">राष्ट्रीयखेल घोटाला: HC ने दिया था CBI जांच का आदेश, सालभर बाद भी नतीजा शून्य [wpse_comments_template]

Leave a Comment