Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Corona :  मुंबई में XE वैरिएंट का दूसरा केस, लोगों की चिंता बढ़ी

Advertisement
Advertisement
Mumbai : कोरोना संक्रमण की थमती रफ्तार के बीच XE वैरिएंट ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बीएमसी ने मुंबई में फिर से XE वैरिएंट से संक्रमित शख्स मिलने का दावा किया है. कुछ दिन पहले मुंबई में एक विदेशी महिला के XE से संक्रमित होने की बीएमसी ने पुष्टि की थी, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे XE का केस मानने से इनकार कर दिया था. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-flag-march-with-drone-cameras-dc-ssp-involved-in-jharia/">धनबाद

: झरिया में ड्रोन कैमरे के साथ फ्लैग मार्च, डीसी, एसएसपी हुए शामिल अब मुंबई के सांताक्रूज में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XE संक्रमित एक शख्स के मिलने का मामला सामने आया है. कहा जा रहा है कि वह 11 मार्च को काम के सिलसिले में वडोदरा गया था, वहां एक  होटल में आयोजित बैठक  में शामिल होने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गयी. जब उसका कोरोना जांच की गयी  तो उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

महिला दोनों डोज लगवा चुकी थी

मुंबई में जिस 50 वर्षीय विदेशी महिला के XE वैरिएंट की चपेट में आने की बात सामने आई थी, वह कोरोना के दोनों टीके लगा चुकी थी. महिला एसिमटोमैटिक थी. कोरोना का नया वैरिएंट XE गुजरात में दस्तक दे चुका है. 13 मार्च को शख्स कोविड पॉजिटिव निकला था, लेकिन एक हफ्ते बाद उसकी स्थिति ठीक थी. जब सैंपल के नतीजे आए तो उसमें वो शख्स XE वैरिएंट से संक्रमित निकला. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही