Search

 
 
 

धनबाद में तेज हो रही कोरोना की रफ्तार, 19 दिन में मिले 32 पॉजिटिव

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) देश के विभिन्न राज्यों की तरह धनबाद में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. जिले में 19 दिन में 32 मरीज मिल चुके है. 19 जुलाई को भी तीन संक्रमित मिले. हालांकि उसके मुकाबले स्वास्थ्य विभाग की कोई तैयारी नही है.  जिले में कोविड-19 से संबंधित जांच ही पूरी तरह ठप है. इसीलिए संक्रमितों की संख्या काफी कम मिल रही है. देश के जिन राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहां से आनेवाली ट्रेनों के यात्रियों की स्टेशन पर जांच महीनों से बंद है. पश्चिम बंगाल के रास्ते निरसा इलाको में बंगाल सीमा पर भी जांच नहीं हो रही है. बरटांड बस स्टैंड में भी अरसे से जांच ठप है. संक्रमित मरीज किसके संपर्क में आए, इसकी ट्रैकिंग भी नहीं हो रही है. कर्मी की कमी की वजह से माइक्रोबायोलॉजी लैब में मात्र दो से तीन सौ टेस्ट हर दिन हो रहे थे. महामारी रोग के जिला पदाधिकारी ऋतुराज अग्रवाल ने बताया कि ऐसे समय में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. घर से निकलते समय सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. कंट्रोल रूम शुरू करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को भेजा था. जल्द ही कोविड कंट्रोल रूम खोला जाएगा. इसके अलावा रेलवे स्टेशन, सीमावर्ती इलाकों में जांच कैंप खोलने की तैयारी की जा रही है.

  कब कितने मिले मरीज

4 जुलाई को 1, 6 जुलाई को 4, 11 जुलाई को 5, 13 जुलाई को 1, 14 जुलाई को 6, 15 जुलाई को 7, 16 जुलाई को 1, 17 जुलाई को 2, 18 जुलाई को 2, 19 जुलाई को 3 तीन मरीज  मिले. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-security-agency-will-be-restored-to-protect-the-houses-in-belgadia-township/">धनबाद:

बेलगड़िया टाउनशिप में आवासों की सुरक्षा के लिए बहाल होगी सिक्यूरिटी एजेंसी [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही