Search

 
 
 

झारखंड में फिर पांव पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में मिले 132 नये मरीज, 58 हुए स्वस्थ

 
Ranchi :   झारखंड में कोरोना फिर पांव पसार रहा है. हर दिन संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 132 नये मरीज मिले. हालांकि इस दौरान 58 मरीजों ने कोरोना रो मात दी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 542 हो गयी. वहीं सर्वाधिक संक्रमित मरीज रांची जिले में हैं. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 205 हो गयी है. वहीं संक्रमण से अब तक 5321 लोगों की मौत हो चुकी है.

इन जिलों में हैं इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में कोरोना के 21, चतरा में 3, देवघर में 68, धनबाद में 3, दुमका में 7, पूर्वी सिंहभूम में 125, गोड्डा में 19, गुमला में 21, हजारीबाग में 22, जामताड़ा में 1, कोडरमा में 6, लातेहार में 9, रामगढ़ में 9, रांची में 205, सरायकेला में 21 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : अहमदाबाद">https://lagatar.in/jharkhand-ahmedabad-crime-branch-team-leaves-for-mumbai-the-sword-of-arrest-hangs-on-filmmaker-avinash-das-who-was-a-journalist-in-jharkhand/">अहमदाबाद

क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई रवाना, झारखंड में पत्रकार रह चुके फिल्म निर्माता अविनाश दास पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

ये जिले संक्रमण मुक्त

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गढ़वा, गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, साहेबगंज और सिमडेगा में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं. ये 8 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : एलन">https://lagatar.in/elon-musk-cancels-twitter-deal-will-pay-a-1-billion-penalty-to-the-company/">एलन

मस्क ने ट्विटर डील किया कैंसिल, कंपनी को देंगे 1 बिलियन डॉलर पेनाल्टी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही