Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में भी तेजी से फैल रहा कोरोना, 24 घंटे में 3200 नये मामले, एक का मौत

Advertisement
Advertisement
New delhi :  देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है. तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमण का दौर लगातार जारी है.रविवार को दिल्ली में कोरोना के करीब 3200 नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14.54 लाख के पार पहुंच गया है. इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 4.42 फीसदी पर पहुंच गयी है. अगर एक्टिव मामलों पर नजर डालें तो यह संख्या भी बढ़कर 8400 के करीब पहुंच गयी है.दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि  24 घंटे में जहां कोरोना के 3194 नए मरीज मिले हैं, आज संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गयी. मालूम हो कि शनिवार को दिल्ली में 2,716  कोरोना के नये मामले पाये गये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही