Search

 
 
 

बिहार में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में मिले 13534 नये मरीज, 94 लोगों की मौत

 

Bihar : राज्य में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है. हर दिन संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है. मई महीने में महामारी और अधिक बेकाबू हो रहा है. बिहार">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0">बिहार

में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,534 नये मरीज मिले हैं. अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,945 हो गयी है. वहीं 24 घंटे में कोरोना के कारण 97 लोगों की मौत हो गयी. इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2739 पहुंच गयी है.

पटना में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित

पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

इजाफा हो रहा है. 24 घंटे में पटना में  2748 कोरोना मरीज पाये गये हैं. जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17,590 पहुंच गया है.

किन जिलों में कितने कोरोना मरीज

बिहार के विभिन्न जिलों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है. हालांकि पटना की तुलना में बाकि जिलों में संक्रमितों की संख्या कम है. बिहार के पूर्णिया जिले में 24 घंटे में 483, औरंगाबाद में 410, नालंदा में 611 और वैशाली में 805 कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं वेस्ट चंपारण में 652, सहरसा में 428, समस्तीपुर में 268, गोपालगंज में 365 और गया में 544 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. साथ ही बेगूसराय में 569, भागलपुर में 535, कटिहार में 374, मधुबनी में 351 नये मरीज मिले हैं.

संक्रमण की तुलना में रिकवरी रेट अच्छी नहीं

पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 11,694 लोगों ने कोरोना को मात दी है. कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,84955 हो गयी है. वहीं राज्य में रिकवरी दर 77.36 फीसदी है. हालांकि संक्रमण की तुलना में रिकवरी दर में कोई सुधार नहीं हुआ है.

आईएमए बिहार ने 15 दिनों का लॉकडाउन लगाने की मांग की

बिहार में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए आईएमए बिहार ने लॉकडाउन लगाने की मांग की है. आईएमए ने आज से राज्यव्यापी अभियान चलाने का एलान किया है. आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि सरकार को 15 दिनों का लॉकडाउन लगाना चाहिए. क्योंकि बिहार की स्थिति बिगड़ती जा रही है. डॉ अजय ने बताया कि बिहार में कोरोना से अबतक 40 से अधिक डॉक्टरों की जान चली गयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही