Search

 
 
 

Corona update : झारखंड में 24 घंटे में मिले 118 नये मरीज, 127 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 1036

 
Ranchi : झारखंड में कोरोना फिर पांव पसार रहा है. हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. बीते 24 घंटे में सूबे में 118 नये मरीज मिले. हालांकि राहत भरी खबर है कि नये मरीज से ज्यादा स्वस्थ हुए. राज्य में पिछले 24 घंटे में 127 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1036 पहुंच गयी है. वहीं राजधानी रांची में सबसे ज्यादा 369 संक्रमित मरीज हैं. (पढ़ें, किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-jawans-celebrated-15th-raising-day-of-197-battalion/">किरीबुरु

: सीआरपीएफ जवानों ने 197 बटालियन का मनाया 15वां स्थापना दिवस)

इन जिलों में हैं इतने सक्रिय मरीज

बोकारो में कोरोना के 94, चतरा में 5, देवघर में 137, धनबाद में 13, दुमका में 21, पूर्वी सिंहभूम में 181, गिरिडीह में 16, गोड्डा में 54, गुमला में 14, हजारीबाग में 41, जामताड़ा में 2, खूंटी में 5, कोडरमा में 21, लातेहार में 20, लोहरदगा में 10, रामगढ़ में 18, रांची में 369, सरायकेला में 12 और पश्चिमी सिंहभूम में 3 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : कालाबाजारीः">https://lagatar.in/black-marketing-pds-dealers-are-swallowing-ration-worth-38-crores-every-month/">कालाबाजारीः

हर माह 38 करोड़ का राशन गटक रहे पीडीएस डीलर

ये जिले संक्रमण मुक्त

गढ़वा, पाकुड़, पलामू, साहेबगंज और सिमडेगा में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिल रहे हैं. ये जिले कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-19-july-ranchi-draupadi-75-20-percent-votes-for-yashwant-ed-interrogated-dahu-bachchu-then-corona-started-scaring-draupadi-murmu-inspiration-for-the-tribals-action-on-267-i/">सुबह

की न्यूज डायरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही