Search

 
 
 

CORONA UPDATE: 17 लोगों ने तोड़ा दम, 1925 नए पॉजिटिव केस, मरीजों की संख्या 10 हजार के पार

 

Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. शुक्रवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को झारखंड के विभिन्न जिले से 1925 नए मरीज मिले हैं. वहीं कोरोना के कारण 17 लोगों की मौत भी हुई है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 10604 पर पहुंच गया है. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 1175 पर पहुंच गया है.

रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े पांच हजार के पार

राजधानी रांची में शुक्रवार कोरोना के 754 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ा बढ़कर पांच हजार के पार कर गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 5217 पर पहुंच गया है. वही 8 लोगों ने शुक्रवार कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वहीं दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1242 पर पहुंच गया है. जबकि इस जिले में तीन लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.

झारखंड के इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 61, चतरा में 19, देवघर में 52, धनबाद में 94, दुमका में 70, पूर्वी सिंहभूम में 256, गढ़वा में 28, गिरिडीह में 12, गोड्डा में 25, गुमला में 37, हजारीबाग में 36, जामताड़ा में 55, खूंटी में 61, कोडरमा में 65, लातेहार में 26, लोहरदगा में 25, पाकुड़ में 26, पलामू में 33 ,रामगढ़ में 64, रांची में 754, साहेबगंज में 49, सरायकेला में 13, सिमडेगा में 15, पश्चिमी सिंहभूम में 49 मरीज मिले है.

इन जिलों में हुई मौत

चतरा में 1, धनबाद में 2, पूर्वी सिंहभूम में 3, गुमला में 1,पलामू में 1, रांची में 8, साहेबगंज में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही