Search

 
 
 

Corona update: झारखंड में 24 घंटे में मिले 218 नये मरीज, दो की मौत, 156 हुए स्वस्थ

 
Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा फिर से बढ़ रहा है. राज्य में कोरोना के संक्रिय मरीजों की संख्या 1200 का आंकड़ा पार कर चुकी है. बीते 24 घंटे में सूबे में 218 नये मरीज मिले. जबकि 156 मरीजों ने कोरोना को मात दी. वहीं कोरोना से पूर्वी सिंहभूम में एक और कोडरमा में एक संक्रमित की जान चली गयी. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से मरने वाली की संख्या बढ़कर 5327 पहुंच गयी है. वहीं राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1232 हो गयी है. आंकड़ों के अनुसार, राजधानी रांची में कोरोना के सबसे ज्यादा 435 संक्रमित मरीज हैं. (पढ़ें, Birthday">https://lagatar.in/birthday-special-himesh-reshammiya-turned-49-heart-came-on-wifes-friend/">Birthday

Special :  49 के हुए हिमेश रेशमिया, पत्नी की दोस्त पर आया था दिल)

जानें किन जिलों में हैं कितने सक्रिय मरीज

बोकारो में कोरोना के 111, चतरा में 4, देवघर में 152, धनबाद में 20, दुमका में 37, पूर्वी सिंहभूम में 261,गढ़वा में 3, गिरिडीह में 26, गोड्डा में 26, गुमला में 12, हजारीबाग में 38, जामताड़ा में 2, खूंटी में 7, कोडरमा में 26, लातेहार में 13, लोहरदगा में 10, पलामू में 2, रामगढ़ में 32, रांची में 435, सरायकेला में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 6 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-dumper-tramples-kanwariyas-5-killed-two-in-critical-condition/">UP

: डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा, 5 की मौत, दो की हालत गंभीर

ये जिले संक्रमण मुक्त

पाकुड़, साहेबगंज और सिमडेगा में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं. ये 3 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-water-tower-built-at-the-cost-of-lakhs-villagers-in-hope-of-water/">रामगढ़:

लाखों की लागत से बना जलमीनार बेकार, पानी की आस में ग्रामीण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही